आईपीएल 2026 से पहले लगातार कई टीमें इंजरी की समस्याओं से जूझती नजर आ रही हैं। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद का भी नाम शामिल है जो पहले से ही कप्तान पैट कमिंस की इंजरी और रिकवरी को लेकर असमंजस में है। इसी कारण इशान किशन को टीम का कप्तान भी कमिंस की गैरमौजूदगी में नियुक्त किया गया। अब कमिंस को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक वह आईपीएल के 19वें संस्करण के पहले चरण से बाहर रहे सकते हैं।
पैट कमिंस ने बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट में खुद इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा,”मैं अभी भी बैक इंजरी से रिकवरी कर रहा हूं लेकिन अब यह ठीक हो रही है। मैं नेट्स में गेंदबाजी भी कर रहा हूं। आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है, मैं शुरू में नहीं खेलूंगा। लेकिन बहुत लंबा वक्त नहीं लगेगा जब मैं मैदान पर खेलने के लिए उतरूंगा।”
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने आगे कहा,”मैं बॉलिंग करने लगा हूं। मैं हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने योजना भी बनाई है कि मैं टूर्नामेंट के बीच में वापसी करूंगा। आशा करता हूं अगर सब ठीक रहा तो मैं बैक हाफ (दूसरा चरण) खेलूंगा और फाइनल को जोड़कर।” यानी पैट कमिंस ने जहां हुंकार भरी है वापसी को लेकर, वहीं इशारा भी इस ओर किया है कि वह अब शायद आधे आईपीएल तक नजर नहीं आएंगे।
SRH के लिए गुड न्यूज
गौरतलब है कि पहले चरण के 4-4 मैचों का शेड्यूल प्रत्येक टीम के लिए जारी हुआ है। यानी इन सभी मैचों में कमिंस बेंच पर ही नजर आ सकते हैं। वहीं उसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक राहत भरी खबर भी आई थी कि टीम के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है। मलिंगा ने पिछले सीजन सिर्फ 7 मैच खेलते हुए 13 विकेट लिए थे। उन्हें इस साल के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
इशान किशन, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कमिंदु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्राइडन कार्स, शिवांग कुमार, क्रैन्स फुलेतरा, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, शिवम मावी।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले CoE पहुंचे जसप्रीत बुमराह, जानें कारण
यह भी पढ़ें- IPL 2026: कम नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की दिक्कत, पहले चरण में उपलब्ध नहीं होगा एलिस का विकल्प
