इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में सनराइजर्स हैदराबाद की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कप्तान पैट कमिंस फिट हो गए हैं, लेकिन डेविड पेन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले ब्रायडन कार्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कार्स और कमिंस की अनुपस्थिति में पेन ने सनराइजर्स के लिए 2 मैच खेले। सनराइजर्स के लिए तेज गेंदबाजी चिंता का विषय है। हालांकि, पिछले प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने अच्छा प्रदर्शन किया।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पेन के आईपीएल 2026 से बाहर होने की जानकारी देते हुए सनराइजर्स ने कहा, ‘डेविड पेन टखने में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।’ पेन ने 2 मैच में 2 विकेट लिए और छह रन बनाए। पेन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ एक वनडे खेला है। उन्होंने टी20 में 235 मैच खेले हैं और 21.25 के औसत और 8.07 की इकॉनमी से 306 विकेट लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में 115 और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 328 विकेट लिए हैं।
पेन के विकल्प का ऐलान नहीं
सनराइजर्स ने कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को स्क्वाड में जोड़ा है। उसने फिलहाल पेन के विकल्प का ऐलान नहीं किया है। सनराइजर्स ने 5 मैच में 2 में जीत दर्ज की है। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स को उसने 57 रन से हराया था। इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स ने 65 रन से जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से पहले मैच में उसे हराया था।
खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें।
ऋषभ पंत चोटिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण कीपिंग करने नहीं उतरे। मुकुल चौधरी ने उनकी जगह कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। पंत की गैर-मौजूदगी में निकोलस पूरन ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। पूरी खबर पढ़ें।
