IPL 2026 orange cap purple cap race: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। इस मैच में 96 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाए रखा जबकि गुजरात के लिए 104 रन की पारी खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे नंबर पर आ गए।

ऑरेंज कैप की रेस में अब साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर आ गए जबकि हेनरिक क्लासेन चौथे नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं इशान किशन लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। पर्पल कैप के रेस की बात करें तो गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अब पहले नंबर पर आ चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद उन्होंने आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया। रबाडा के अब 28 विकेट हैं जबकि भुवी के नाम 26 विकेट हैं।

गुजरात-राजस्थान मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
वैभव सूर्यवंसी161677648.5237.316372
शुभमन गिल151572248.13163.727233
साई सुदर्शन161571050.71159.557330
हेनरिक क्लासेन1515624481604831
इशान किशन151560240.13182.426032
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
कगिसो रबाडा1661.43702820.7958200
भुवनेश्वर कुमार15593542618.1547210
जोफ्रा आर्चर16603602522.3655900
अंशुल कंबोज1450.23022125.2453000
ईशान मलिंगा1554.23262025.3550710

वैभव टॉप पर, कोहली हैं नंबर 3; IPL के एक सीजन में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

IPL के एक सीजन में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पहले नंबर पर आ चुके हैं। उन्होंने जोस बटलर का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)