इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसके बाद से बहस छीड़ गई है कि वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में कब चुना जाना चाहिए? भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को टीम में लाने के लिए किसी भी ड्रॉप करने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्हें भारत की टी20 और वनडे टीम में जल्द से जल्द लाने की जरूरत है।
मोहम्मद कैफ ने एक्स पर कहा, ‘मैं जोर दूंगा कि वैभव सूर्यवंशी को टी20 और वनडे के लिए जल्दी मौका मिलना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसे ड्रॉप करते हैं। उनके टैलेंट पर भरोसा करें, उन्हें मौका दें और लंबा भरोसा जताएं। जो वह कर सकते हैं, कोई नहीं कर सकता। यह कोई जुआ नहीं है, यह पक्का है।’
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की। वह एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में शतक से चूक गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन की पारी खेली। वैभव तीन पारियों में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। उन्होंने आईपीएल 2026 में 63 चौके और 72 छक्के लगाए। फिलहाल उनका ऑरेंज कैप पर कब्जा है।
वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका दौरे पर खेलते दिखेंगे
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया है। इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए है। तिलक वर्मा को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। 9 जून को सीरीज की शुरुआत होगी। 21 जून को फाइनल होगा। दांबुला में सभी मैच होंगे। शेड्यूल और सीरीज की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें।
