आईपीएल 2026 के पहले मैच में हैदराबाद को आरसीबी ने बुरी तरह से हरा दिया। इस मैच में हैदराबाद की हार की सबसे बडी वजह टीम की कमजोर गेंदबाजी रही। इशान किशन की टीम को मिली इस हार के बाद पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी माइकल वॉन ने साफ तौर पर कह दिया कि ये टीम विनर नहीं बनने जा रही है और इसका कारण भी बताया।
माइकल वॉन ने कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि बैटिंग के मामले में हैदराबाद की किस्मत थोड़ी खराब रही। अगर हेनरिक क्लासेन आउट नहीं होते तो इस टीम के 20-25 रन और बन जाते और चलिए मान लेते हैं कि हैदराबाद की टीम 230 रन बना भी लेती तो भी ये मैच 18वें ओवर में खत्म हो जाता। अपनी इस बॉलिंग लाइन-अप के साथ वो इस साल के मैंचों में मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
चैंपियन नहीं बन पाएगी इशान किशन की टीम
माइकल वॉन ने आगे कहा कि हैदराबाद की गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर है और इस वजह से उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिल पाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये टीम ट्रॉफी नहीं जीतने वाली है। वहीं जब वॉन से पूछा गया कि क्या ये टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी और क्या उनके पास मौका है तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी।
आपको बता दें कि हैदराबाद की टीम पिछले सीजन में भी प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी और अंकतालिका में ये टीम छठे स्थान पर रही थी। इस सीजन में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सच्चाई तो यही है कि हैदराबाद की बल्लेबाजी काफी मजबूत है, लेकिन इस टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है और इसी का नतीजा रहा कि आरसीबी ने 202 रन के टारगेट को सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट पर ही चेज कर लिया और इशान की टीम को 6 विकेट से हार मिली।
ये खबरें भी पढ़ें
इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
