इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसके कारण उनकी टीम अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। पंजाब किंग्स ने गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। कप्तान अय्यर ने 35 गेंदों पर 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी।
श्रेयस अय्यर ने पिछली चार पारियों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। चेज के दौरान उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। यही कारण है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अय्यर को नया चेज मास्टर बताया। उनकी तुलना दिग्गज विराट कोहली से की है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘सरपंच साहब नए चेज मास्टर हैं। हम विराट कोहली की बात करते हैं और उनके साथ अगर चेज में किसी और का काम अगर हम जोड़ रहे हैं तो अपने आप में बहुत बड़ी ये उपलब्धि है। ये बहुत बड़ी तारीफ है और सच बात यह है कि उनके जैसे इनके नंबर्स हैं यार। पिछले दो साल में आप इनके चेज में नंबर्स देखेंगे। 65 का इनका औसत है। 180 के स्ट्राइक रेट से मैच खत्म करके जाते हैं।’
श्रेयस दरवाजा तोड़ने वाले हैं
आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘इस बार भी आउट हो गए अंत में पर मैच खत्म हो गया था। वो चेन्नई के सामने भी आउट हो गए थे। पर मैच खत्म हो गया था तो उस प्रकार से आउट एक दो बार जरूर हुए हैं। वरना औसत जो है न वो 80 पर पहुंची होती। ठीक है इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता और श्रेयस दरवाजा खटखटा नहीं रहे। वह दरवाजा तोड़ने वाले हैं। उस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं।’
क्या श्रेयस का भारत की टी20 टीम में चयन होगा
आकाश चोपड़ा का दरवाजा खटखटाने से मतलब भारत की टी20 टीम में चयन से था। श्रेयस अय्यर वनडे टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में मौका मिला था। हालांकि, वह खेले नहीं। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह टीम का हिस्सा नहीं रहे। वह टी20 वर्ल्ड कप 2025 का भी हिस्सा नहीं थे। अय्यर का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। कप्तान के तौर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
IPL में 2024 से बज रहा श्रेयस अय्यर का डंका
पंजाब किंग्स की सफलता में कप्तान श्रेयस अय्यर की भूमिका अहम रही है। श्रेयस ने पंजाब के लिए खूब रन बनाए हैं। उनका रन चेज में रिकॉर्ड शानदार है। पंजाब किंग्स ने 2025 से लक्ष्य का पीछा करते हु 11 में से 9 में जीत दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें।
हार्दिक पंड्या को हटा रोहित शर्मा को कप्तानी दें
मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाना चाहिए। रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें।
