इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में गुरुवार (16 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जबरदस्त फील्डिंग के कारण पवेलियन लौटना पड़ा। अय्यर ने गेंद पकड़ी और बाउंड्री लाइन पार करने से पहले जेवियर बार्टलेट के पास गेंद फेंक दी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने श्रेयस अय्यर के रिले कैच की तारीफ करते हुए इसे “सबसे अच्छे कैच में से एक” बताया, जिसे उन्होंने अब तक लाइव देखा है।
तेंदुलकर ने इस कैच का काफी बारीक विश्लेषण किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर के कैच को सिर्फ एथलेटिकिज़्म ही नहीं, बल्कि सचेत रहना भी खास बनाती है। उन्हें गेंद की गति, लंबाई, बाउंड्री लाइन कहा है? यह सब अंदाज़ा लगाना था और सही समय पर छलांग लगानी थी। हवा में रहते हुए उन्होंने बॉल पकड़ी और जमीन पर आने से पहले टीम के एक साथी की फेंक दी। इस दौरान उन्हें ठीक-ठीक पता था कि वह फील्डर कहां है। यह सब एक पल में समझने के लिए जबरदस्त जगरूकता, टाइमिंग, फिटनेस और शांत मन चाहिए। श्रेयस अय्यर ने सब कुछ एकदम सही किया। मैंने अब तक जितने भी लाइव कैच देखे हैं, उनमें से यह सबसे अच्छे कैच में से एक है!’
श्रेयस अय्यर का रिले कैच
मामला मुंबई इंडियंस की पारी की 18वें ओवर का है। मार्को यानसेन की तीसरी गेंद पर पंड्या ने सीधे शॉट लगाया। श्रेयस अय्यर लॉन्ग ऑन से दौड़कर पहुंचे और हवा में उछलते हुए कैच पकड़ा। बाउंड्री के पार गिरने से पहले जेवियर बार्टलेट के पास फेंक दिया। नीचे इसका वीडियो देख सकते हैं।
क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा मैदान पर इंजरी की वजह से नहीं उतरे। उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को मौका दिया गया और उन्होंने इस सीजन के पहले ही मैच में शतक लगा दिया। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और रोहित, संजू, पंत का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें।
हार्दिक पंड्या को हटा रोहित शर्मा को कप्तानी दें
मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाना चाहिए। रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें।
