आईपीएल 2026 का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ लेकिन यह साफ हो गया था कि लीग की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। अब इस टूर्नामेंट से पहले पूर्व चैंपियन टीम ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को अपने बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति की है। दरअसल 2022 में अपने पहले सीजन में ही आईपीएल चैंपयन बनने वाली गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को अपना बैटिंग कोच बनाया है।
यह दिग्गज हैं मैथ्यू हेडन जिन्होंने सीएसके के लिए 32 मैच खेलते हुए 1107 रन बनाए थे। मैथ्यू हेडन इससे पहले पाकिस्तान की पुरुष टीम के साथ भी बतौर कोच काम कर चुके हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट मिलाकर कुल 273 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है। उनके नाम 15 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन भी दर्ज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए कई आईसीसी टूर्नामेंट में जीत के वह अहम योगदान देने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। उनके सामने अब आईपीएल में नया रोल और नई चुनौती होगी। हेडन को गुजरात टाइटंस का बैटिंग कोच बनाने पर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने कहा,”मैथ्यू (हेडन) की नियुक्ति हमारे सफर में एक नई ऊर्जा लेकर आई है।”
उन्होंने आगे कहा,”फ्रेंचाइजी जिस तरह से दूरदर्शी सोच के साथ सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ रही उससे साफ है कि हमारा पूरा ध्यान टीम के क्रिकेट ईको सिस्टम को मजबूत करने के ऊपर है। मैथ्यू हेडन का इंटरनेशनल स्तर पर कमाया गया अनुभव और उभरते हुए टैलेंट को सामने लाने की क्षमता टीम की बल्लेबाजी को आने वाले संस्करणों में मजबूत करने में मदद करेगी।”
वहीं मैथ्यू हेडन ने भी अपने इस रोल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,”अच्छी बल्लेबाजी दबाव मांगती है और शानदार बल्लेबाजी आपको जीत दिलाती है। यही स्टैंडर्ड हम गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी में सेट करना चाहते हैं।”
IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वीराज यारा, ल्यूक वुड।
यह भी पढ़ें- ICC इवेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले सभी भारतीय, विराट कोहली ने 3 बार जीता यह अवॉर्ड
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन, अब श्रीलंका की टीम ने दिग्गज को बनाया अपना हेड कोच
