लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने वानिंदु हसरंगा की जगह साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। श्रीलंकाई क्रिकेटर चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर हो गए हैं। हसरंगा को लखनऊ की टीम ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए।
लिंडे बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, उनके पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट, चार वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 403 रन बनाए हैं और 35 विकेट लिए हैं। 33 साल के लिंडे ने टी20 क्रिकेट में 250 मैच खेले हैं और 136.68 के स्ट्राइक रेट से 2746 रन बनाए हैं। 7.42 की इकॉनमी से 218 विकेट लिए हैं।
मुजीब-डॉसन भी रेस में थे
लिंडे का यह पहला आईपीएल होगा। वह अपने एक करोड़ रुपये के ‘बेस प्राइस’ में फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे। गेंदबाजी के अलावा लिंडे से उम्मीद है कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स को नंबर 8 पर जरूरी बैटिंग सपोर्ट देंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी ने लिंडे को अपने साथ जोड़ने का फैसला शु्क्रवार को ही किया। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन भी रेस में थे, लेकिन अंत में लिंडे को जोड़ने का फैसला लिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स 3 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है।
मुकुल चौधरी के पिता का सपना पूरा
राजस्थान के झुंझुनू में मुकुल पले-बढ़े हैं, जहां क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पिता दलीप कुमार चौधरी हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा खेल में करियर बनाए, लेकिन राह काफी मुश्किल थी। पैसे की तंगी थी और मौका मिलना भी आसान नहीं था। पूरी खबर पढ़ें।
