दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में सभी 10 टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है और टूर्नामेंट का शुरुआती ट्रेंड यह बताता है कि टॉस का परिणाम निर्धारण करने में अहम भूमिका रही है। पहले पांच मैचों में 10 अर्धशतक लगे हैं। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में शीर्ष पर है। चेन्नई सुपर किंग्स आखिरी पायदान पर है। आइए जानते हैं पहले पांच मैचों की पांच बड़ी बातें।

टॉस बना बॉस

आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों में टॉस ने मैच के नतीजों में अहम भूमिका निभाई। हर मैच में टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जीत दर्ज की। दो बार 200 रन भी आराम से चेज हुए।

10 अर्धशतक

आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों में 10 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। रयन रिकेल्टन, इशान किशन, रोहित शर्मा, कूपर कोनोली, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, देवदत्त पडिक्कल, वैभव सूर्यवंशी, अंगकृष रघुवंशी और समीर रिजवी ने अर्धशतक जड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर

आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, दिल्ली कैपिटल्स तीसरे, मुंबई इंडियंस चौथे, पंजाब किंग्स पांचवें, गुजरात टाइटंस छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद 9वें और चेन्नई सुपर किंग्स 10वें नंबर पर है।

7 गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए

आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों के बाद 7 गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए हैं। जैकब डफी, प्रसिद्ध कृष्णा, विजयकुमार वैशाख, शार्दुल ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए हैं।

सबसे ज्यादा चौके और छक्के

आईपीएल 2026 में पहले पांच मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके इशान किशन ने 8 लगाए हैं। सबसे ज्यादा छक्के रयान रिकेल्टन ने लगाए हैं। उन्होंने 8 छक्के ठोके हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार 150 से पहले आउट, मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक पर होंगे एनगिडी