LSG vs DC IPL 2026 5th Match, Playing 11 Prediction: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला 1 अप्रैल बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमें इस मैच से अपना अभियान शुरू करेंगी। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होती है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। दिल्ली के लिए ओपनिंग जोड़ी पर संशय है। केएल राहुल का साथ कौन देता है यह देखने वाली बात होगी?

वहीं इस मैच में दो दोस्त अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ भी आमने-सामने अलग-अलग टीमों में होंगे। मगर इन दोनों खिलाड़ियों के ऊपर बाहर होने का खतरा है। अर्जुन की जगह फिलहाल लखनऊ की प्लेइंग 11 या इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में नहीं दिख रही। वहीं पृथ्वी शॉ का भी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है। क्योंकि पथुम निसांका ही केएल राहुल के साथ ओपनिंग के प्रबल दावेदार लग रहे हैं।

दोनों टीमों के चार-चार विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और जोश इंग्लिस नजर आ सकते हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी बतौर चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं। करुण नायर या पृथ्वी शॉ में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुश बडोनी, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, टी नटराजन, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।

ये हैं दोनों टीमों के IPL 2026 के स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, गुदाकेश मोती, आयुष बदोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब नबी दार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर दिग्गजों की बटी राय, क्यों खतरे में है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से पिछले एक साल में खेल दिखाया और फिर आईपीएल 2026 का तूफानी आगाज किया, उसके बाद उनके टीम इंडिया में डेब्यू की मांग उठ रही है। वहीं एक तरफ उनके निशाने पर अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी आ चुका है जो टूट सकता है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर