लखनऊ सुपर जांट्स के नए स्टार मुकुल चौधरी की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी के बाद उनके पिता दलीप चौधरी का फोन लगातार बज रह रहा है। मुकुल ने अपनी पारी से न सिर्फ दलीप का सपना पूरा किया बल्कि उनके त्याग को भी सफल बनाया। मुकुल के पिता ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना छोड़ दिया। घर बेच दिया। पैसे जुटाने के लिए भारी उधार लिया। जमीन के विवाद में जेल भी गए। परिवार-रिश्तेदारों के ताने सुने, लेकिन उनका मनोबल नहीं टूटा। उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए खबू मेहनत की।
दलीप ने मुकुल की काबिलियत को परखने के लिए योगराज सिंह और दिनेश लाड जैसे कोच से भी मुलाकात की। योगराज ने यहां तक कह दिया कि मुकुल एक दिन भारत के लिए खेलेंगे। उनसे मुकुल ने ट्रेनिंग भी ली। दलीप को वह दिन याद है जब उन्होंने तय किया था कि अगर उनके दो बेटे हुए तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि दोनों क्रिकेटर बनें। उनकी शादी के एक साल बाद मुकुल का जन्म हुआ। उसके बाद एक बेटी हुई। दलीप ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाकर अपना सपना पूरा किया। दलीप ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) पास करने के अपने सपने छोड़ दिया और रियल एस्टेट में काम किया।
बच्चों को क्रिकेटर बनाने का सपना
फिर मुकुल को राजस्थान के झुंझुनू से 80 किलोमीटर दूर सीकर में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया। सीकर वह जगह है जहां से बास्केटबॉल में भारत के कुछ बड़े खिलाड़ी अपनी शारीरिक बनावट की वजह से निकले हैं, लेकिन क्रिकेट में अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए कहीं ज्यादा स्पेशल कोचिंग की जरूरत थी। द इंडियन एक्सप्रेस को पिता ने याद करते हुए बताया, ‘शादी से पहले ही मैंने अपने बच्चों को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा था। बचपन से लेकर 10 साल की उम्र तक मैंने मुकुल की फिजिकल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया। उसके बाद मैंने उसे क्रिकेटर बनाया। मुझे पता था कि यह आसान नहीं होगा।’
घर बेचने का फैसला
छह साल तक राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास न कर पाने के बाद दलीप ने 2017 में एक दिन अपना घर बेचने का फैसला किया। वह होटल का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। उन्होंने एक्सिस बैंक से एक करोड़ और अपने भाई से एक करोड़ का लोन लिया। उन्होंने अपने दोस्त से भी एक करोड़ उधार लिया। उनका कर्ज बढ़कर तीन करोड़ हो गया। उन्हें जमीन के विवाद में जेल भी जाना पड़ा।
जमीन से जुड़े मामले में जेस गए दलीप
दलीप ने कहा, ‘मैं रोजाना पैसे कमाने के लिए कुछ करना चाहता था, लेकिन यह हो नहीं पाया। पैसों की दिक्कतों की वजह से मुझे जेल जाना पड़ा। उस समय मेरी माली हालत बहुत खराब थी और जमीन के झगड़े भी थे। मैं कभी क्रिमिनल केस में जेल नहीं गया, लेकिन वे जमीन से जुड़े थे। इसलिए मैंने तय किया कि चलो अपने बच्चे पर ध्यान देते हैं।’
योगराज के साथ मुकुल की ट्रेनिंग
पिता ने जल्द ही मुकुल को जयपुर के अरावली क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया। दलीप को बेटे की बैटिंग देखकर पता चल गया था कि उसमें दम है, लेकिन वह किसी ऐसे इंसान से यह बात सुनना चाहते थे, जिसने सच में एक चैंपियन बैट्समैन बनाया हो। उन्होंने मुकुल का भारत के क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज के 14 दिन के वेकेशन कैंप में दाखिला दिलाया। उस कैंप के लिए उनके 2.5 लाख रुपये खर्च हुए।
दिनेश लाड से मिले
दलीप ने इसके लिए एक बार फिर लोन लिया। कुछ महीने बाद वह मुंबई आए और रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड से मिले। किसी ने उन्हें बताया कि साउथ जोन के एक पूर्व क्रिकेटर गुड़गांव में एक एकेडमी चलाते हैं इसलिए उन्होंने उन्हें अच्छे गेंदबाजों का सामना करने के लिए वहां भेजने का फैसला किया।
आपका लड़का एक दिन इंडिया खेलेगा
दलीप बताते हैं, ‘मुझे बस यह सुनना था कि वह अच्छा है। एक पिता के तौर पर मुझे पता था कि उसमें प्रतिभा है, लेकिन ऐसा एक पिता के प्यार के कारण भी हो सकता है। इसलिए मैं उसे चंडीगढ़, मुंबई, दिल्ली जैसी जगहों पर ले गया। उस 14 दिन के कैंप में योगराज सिंह ने उसे देखा और मुकुल से पूछा, ‘उसके साथ कौन है’। उसने कहा ‘मेरे पिता’। योगराज ने मुझे फोन किया और कहा कि आपका लड़का एक दिन इंडिया खेलेगा। यह उसका चौथा कैंप था। मुझे वैलिडेशन मिल गया और मैं अगले दिन कैंप से चला गया। मैं दिनेश लाड से मिला जिन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।’
दलीप ने सुने ताने
मुकुल में गेंद हिट करने की क्षमता उन कोचों ने देखी। घर वापस आकर रिश्तेदारों ने दलीप के इस कदम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ‘खुद तो खराब हुए हैं, लड़के को भी खराब कर रहे हैं।’ दलीप बार-बार ताना मारा जाता था कि उन्होंने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली है, और अब अपने बेटे की जिंदगी भी खेल में बर्बाद कर रहा है।
राजस्थान-RCB मैच के बाद अंकतालिका
आईपीएल 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स आरसीबी को 6 विकेट से हराकर नंबर 1 पर पॉइंट्स टेबल में काबिज है। जबकि ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के नाम अब हो चुकी है। पर्पल कैप पर भी रवि बिश्नोई का कब्जा बरकरार है। पूरी खबर पढ़ें।
