इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार (13 मार्च) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। उनकी जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया। 6 फुट 8 इंच के मुजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 13 विकेट झटके और संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

बांग्लादेश और भारत के बीच राजनीतिक तनाव के कारण मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करना पड़ा। इसके कारण खूब हंगामा हुआ और बांग्लादेश मैच खेलने के लिए भारत आने से मना करने के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्या कहा?

ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने कहा, ‘6 फुट 8 के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सबसे छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की तेज गेंदबाजी के अगुआ बनकर उभरे हैं। उन्हें अपनी तेज बाउंस और पारी के खास मौकों पर विकेट करने की काबिलियत के लिए जाना जाता है। मुजरबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगभग 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट रहा है। ग्लोबल लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी गति और निरंतरता इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती देती है।’

ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप में न सिर्फ 13 विकेट लिए बल्किर आईसीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी जगह बनाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने उनकी इस गेंदबाजी प्रदर्शन के दमपर जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स 29 मार्च को करेगी अभियान की शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। इस मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को अप्रैल में ईडन गार्डन में घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच खेलने हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना होगा। पूरा शेड्यूल जानने के लिए क्लिक करें

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, हर्षित राणा, उमरान मलिक और ब्लेसिंग मुजरबानी।

RR IPL Schedule 2026: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
PBKS IPL Schedule 2026: पंजाब किंग्स का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
SRH IPL Schedule 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
DC IPL Schedule 2026: दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
MI IPL Schedule 2026: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
LSG IPL Schedule 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
CSK IPL Schedule 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
RCB IPL Schedule 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का शेड्यूल, मैच की तारीखें, समय और मैदान की डिटेल्स
KKR IPL Schedule 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
GT IPL Schedule 2026: गुजरात टाइटंस का शेड्यूल, मैच, स्क्वाड और वेन्यू समेत पूरी जानकारी