इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही एक-एक मैच खेल चुकी हैं और दोनों को हार झेलनी पड़ी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को 29 मार्च को मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से हराया था। आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था। अब कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही इस मैच को जीतकर आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलना चाहेंगी। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड 2 हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 20 मैच में जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 10 मुकाबलों में ही विजय का सेहरा बांध पाई है। सनराइजर्स हैदराबाद का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 278 रन और न्यूनतम स्कोर 113 रन है। कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उच्चतम स्कोर 208 रन और न्यूनतम स्कोर 101 रन है।
Indian Premier League, 2026
Kolkata Knight Riders
161 (16.0)
Sunrisers Hyderabad
226/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 6 )
Sunrisers Hyderabad beat Kolkata Knight Riders by 65 runs
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर पिछले महीने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हुआ था। पारंपरिक रूप से यह एक हाई-स्कोरिंग पिच है, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी ने आमतौर पर होने वाली पिच से ज्यादा घास वाली बताया है। उन्हें यह भी उम्मीद है कि यह पिच स्पिन होने के बजाय ज्यादा ‘होल्ड’ करेगी।
पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई बार यह शिकायत की थी कि यह पिच उनके दो स्पिनरों सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी को सपोर्ट नहीं करती। यह बहस इस सीजन में भी जारी रहने की संभावना है। केकेआर बनाम एसआरएच मैच के दौरान तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 12
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के मैच में भी ही क्रैम्प्स के कारण अजिंक्य रहाणे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हैं। उम्मीद है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलेंगे। टीम में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि हेड कोच अभिषेक नायर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे वरुण चक्रवर्ती का समर्थन किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो हाथ में चोट लगने की वजह से ब्रायडन कार्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उनके हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है, फिर भी उनके केकेआर के खिलाफ मैच के लिए फिट होने की संभावना कम ही है। इसका मतलब यह हो सकता है कि डेविड पेन अपनी जगह टीम में बनाए रखेंगे। इसके अलावा प्लेइंग 12 में ईशान मलिंगा और लियाम लिविंगस्टोन के बीच भी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 12: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह,अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 12: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा/लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- मुकाबला: IPL 2026 का छठा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- मैच की तारीख: 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- मैदान: ईडन गार्डन, कोलकाता।
- सीधा प्रसारण: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
- लाइव स्ट्रीमिंग: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- बतौर कप्तान इशान किशन का स्ट्राइक रेट 165.7 है। एक हजार से ज्यादा T20 रन बनाने वाले कप्तानों में सिर्फ तिसारा परेरा (166.27) का स्ट्राइक रेट ही उनसे ज्यादा है।
- अजिंक्य रहाणे अपना 200वां IPL मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इस टूर्नामेंट में यह मुकाम हासिल करने वाले 11वें खिलाड़ी होंगे।
- साल 2023 से अजिंक्य रहाणे का पावरप्ले में औसत 77.71 और स्ट्राइक रेट 170.5 रहा है। यह उनके 2023 से पहले के आंकड़ों (32.52 और 114.9) से बहुत अलग है।
- अजिंक्य रहाणे को जयदेव उनादकट के खिलाफ सावधान रहना होगा। जयदेव उनादकट ने IPL की छह पारियों में अजिंक्य रहाणे को चार बार आउट किया है।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेब्यू के समय डेविड पेन के नाम सबसे ज्यादा T20 विकेट (304) थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के आदिल राशिद (232 विकेट) के नाम था।
- फिन एलन ने 2026 में T20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के (52) लगाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान इशान किशन 39 छक्कों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
- टी20 मैचों में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। सुनील नरेन 8 पारियों में उन्हें कभी आउट नहीं कर पाए हैं। क्लासेन ने उनके खिलाफ 52 गेंद में 163.46 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने T20 की नौ पारियों में हेनरिक क्लासेन को तीन बार आउट किया है। हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने भी उनके खिलाफ 53 गेंद में 211.32 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं।
दोनों टीमों के अगले 3-3 मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स
- 06 अप्रैल: कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ
- 09 अप्रैल: कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ
- 14 अप्रैल: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ
सनराइजर्स हैदराबाद
- 05 अप्रैल: हैदराबाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ
- 11 अप्रैल: नए चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ
- 13 अप्रैल: हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पेन, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
नवी मुंबई में बनेगा एक लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, अमोल काले का सपना होगा पूरा
मुंबई में अभी 33,108 दर्शक क्षमता वाला वानखेड़े स्टेडियम है, लेकिन फैंस की बढ़ती डिमांड को देखते हुए एमसीए एक बड़ा स्टेडियम बनाना चाहता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
