इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मुकाबला सोमवार 6 अप्रैल को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स के चार अंक हैं। वह +0.637 के नेट रनरेट के साथ आईीपएल 2026 की अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी आईपीएल 2026 में दो मैच खेले हैं, लेकिन वह अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। पहले मैच में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन के बड़े अंतर से हराया। केकेआर -1.964 के नेट रनरेट के साथ आईपीएल 2026 की अंक तालिका में नौवें नंबर पर है।

अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार हार के बाद काफी मुश्किल हालत में है। अब कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स को हराकर अंक तालिका में अपना खाता खोलने पर होगी। अंगकृष रघुवंशी को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी ने पहले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक बनाए हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Kolkata Knight Riders 
25/2 (3.4)

vs

Punjab Kings  

Match Abandoned ( Day – Match 12 )
Match Abandoned

एक या दो बदलाव कर सकती है केकेआर

रमनदीप सिंह का KKR के लिए 22 पारियों में औसत सिर्फ 19.25 रहा है और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वह 10 रन बनाकर आउट हो गए। अगर KKR को बदलाव की जरूरत महसूस होती है तो उनके पास बेंच पर मनीष पांडे मौजूद हैं। गेंदबाजी के मोर्चे पर नवदीप सैनी और उमरान मलिक के रूप में केकेआर के पास अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। पंजाब किंग्स ने अपनी दोनों जीतों में उन्हीं 12 खिलाड़ियों को खिलाया। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही है कि वह कोई बदलाव करेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स हेड 2 हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। इसमें से पंजाब किंग्स ने 13, जबकि केकेआर ने 21 में जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा है। हालांकि, दोनों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो पंजाब किंग्स ने चार में जीत हासिल की है।

वहीं, पिछले पांच में से केकेआर सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाई है। एक मैच बेनतीजा रहा। केकेआर का पंजाब किंग्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 261, जबकि पीबीकेएस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 262 रन रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में इस सीजन अब तक आईपीएल का एक मैच ही खेला गया है। उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे। साल 2023 से अब तक IPL में यह सबसे तेज रन बनाने वाला मैदान भी रहा है (आंकड़ों में वही स्टेडियम शामिल हैं, जहां कम से कम दस मैच खेले गए हों)। रविवार 5 अप्रैल को हल्की बारिश के कारण दोनों टीमों के ट्रेनिंग सेशन रद्द हो गए, लेकिन सोमवार 6 अप्रैल के लिए मौसम का पूर्वानुमान बेहतर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 12

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 12: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), मनीष पांडे/रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा/नवदीप सैनी/उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • मुकाबला: IPL 2026 का 12वां मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
  • मैच की तारीख: 06 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • मैदान: ईडन गार्डन, कोलकाता।
  • सीधा प्रसारण: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
  • लाइव स्ट्रीमिंग: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स से जुड़े प्रमुख आंकड़े

  • अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह के खिलाफ युजवेंद्र चहल हावी रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने अजिंक्य रहाणे को 45 गेंद में सिर्फ 46 रन दिए हैं और उन्हें चार बार आउट किया है। रिंकू सिंह को 19 गेंद में सिर्फ 15 रन दिए हैं और उन्हें दो बार आउट किया है।
  • सुनील नरेन के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह का पलड़ा भारी है। पंजाब किंग्स (PBKS) के इस ओपनर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर के खिलाफ 17 गेंद में 29 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं।
  • ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स की जीत का अनुपात 0.44 (4 जीत, नौ हार और 1 मैच रद्द) है। यह किसी भी मैदान पर उसका दूसरा सबसे कम अनुपात है। इसमें UAE के मैदान भी शामिल हैं। यूएई में पंजाब ने कम से कम दस IPL मैच खेले हैं।

दोनों टीमों के अगले 3-3 मैच

  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 09 अप्रैल: कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ
  • 14 अप्रैल: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ
  • 17 अप्रैल: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ
  • पंजाब किंग्स
  • 11 अप्रैल: न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ
  • 06 अप्रैल: मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ
  • 19 अप्रैल: न्यू चंडीगढ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

पंजाब किंग्स की टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वार्शियस,लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद।