इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हरा दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की इस जीत के हीरो 21 साल मुकुल चौधरी रहे। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुकुल के लिए तीन फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई थी। यही कारण है कि 30 लाख बेस प्राइस वाले मुकुल 2.60 करोड़ रुपये में बिके। उन्हें बेस प्राइस से करीब 760 प्रतिशत ज्यादा रकम मिली।

राजस्थान के झुंझुनू में मुकुल पले-बढ़े हैं, जहां क्रिकेट की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पिता दलीप कुमार चौधरी हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा खेल में करियर बनाए, लेकिन राह काफी मुश्किल थी। पैसे की तंगी थी और मौका मिलना भी आसान नहीं था। वह विकल्प तलाशते रहे। मुकुल को सीकर की एक क्रिकेट एकेडमी में भेजा गया। तब वह एक मीडियम-फास्ट बॉलर थे। बैटिंग पर उनका ध्यान नहीं था। टीम को एक दिन विकेटकीपर की जरूरत थी तो मुकुल ने जिम्मैदारी संभाली। तब किसी को नहीं लगा था कि मुकुल का करियर ही बदल जाएगा। उन्होंने बल्लेबाजी पर ध्यान देने शुरू कर दिया।

हॉस्टल में हुई स्किन एलर्जी

लंबाई और ताकत की वजह से मुकुल में गेंद को दूर तक मारने की काबिलियत थी। उनके कोच ने बल्लेबाजी की तकनीक पर काम किया। मुकुल क्लीन हिटर बन गए और मैच का रुख पलटने में माहिर हो गए। हालांकि, मुकुल का सफर आसान नहीं रहा। मुकुल को हॉस्टल में स्किन एलर्जी हो गई। इसके बाद उनके परिवार ने पास में ही एक घर किराए पर लिया ताकि वह अपनी सेहत की चिंता किए बिना ट्रेनिंग जारी रख सकें। मुकुल का खेल बेहतर होता गया और वह अरावली क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए जयपुर चले गए। यह एक बड़ा कदम था, लेकिन मुश्किल भी था। उनके परिवार ने इसे आसान बना दिया। उनकी मां और छोटी बहन उनके साथ रहने लगीं ताकि उन्हें अकेला महसूस न हो। धीरे-धीरे चीजें ठीक होने लगीं।

IPL 2026 खिलाड़ी प्रोफाइल
मुकुल चौधरी — ₹30 लाख से ₹2.60 करोड़ तक
राजस्थान का विकेटकीपर-बल्लेबाज जिसने ईडन गार्डन में इतिहास रचा
नीलामी कीमत
₹2.60 Cr
KKR बनाम LSG
54* (27)
स्ट्राइक रेट
200.00
छक्के (KKR मैच)
7
नीलामी बोली — मुख्य पड़ाव
BASE
₹30 लाख
बेस प्राइस
RR
₹30 लाख
पहली बोली
MI
₹90 लाख
MI बाहर
LSG
₹1.00 Cr
LSG आए
LSG
₹1.90 Cr
आगे बढ़े
RR
₹2.40 Cr
RR बाहर
LSG
₹2.60 Cr
बिके
LSG ने खरीदा — कुल 28 बोलियों के बाद
₹2.60 करोड़
बेस प्राइस का 8.67 गुना
IPL 2026 — मैच प्रदर्शन
प्रतिद्वंद्वी तारीख रन गेंद 4s 6s SR परिणाम
DC 1 अप्रैल 14 11 2 127.27 हार
SRH 5 अप्रैल 2 5 40 जीत
KKR 9 अप्रैल 54* 27 2 7 200.00 जीत
KKR मैच में 13वें ओवर में 7 नंबर पर आए, LSG को 78 रन 42 गेंदों पर चाहिए थे — अकेले जिताया
घरेलू करियर आंकड़े
SMAT 2025-26
मैच5
रन173
स्ट्राइक रेट198.85
U-23 State A Trophy
रन617
औसत103.00
छक्के34
T20 (कुल घरेलू)
मैच7
रन210
औसत42.00
स्ट्राइक रेट165.35
खिलाड़ी प्रोफाइल
उम्र: 21 वर्ष जन्म: 6 अगस्त 2004 झुंझुनू, राजस्थान विकेटकीपर-बल्लेबाज फिनिशर FC डेब्यू: जनवरी 2023
स्रोत: ESPNcricinfo, Cricbuzz डेटा 10 अप्रैल 2026 तक

पापा का सपना पूरा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंद पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 54 रन बनाने के बाद मुकुल ने कहा, ‘मेरा सफर मेरे जन्म से भी पहले शुरू हो गया था। मेरे पापा का सपना था कि एक दिन उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा, लेकिन उस समय हमारी माली हालात अच्छी नहीं थी, इसलिए मैं जल्दी खेलना शुरू नहीं कर सका। मैंने लगभग 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया। उस समय ज्यादा एकेडमी नहीं थीं।’

IPL के 154 किमी की रफ्तार वाले पेसर अशोक शर्मा की कहानी

रैंपुरा के एक छोटे से गांव से निकलकर 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की यह कहानी सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और सपनों की है- जहां बड़े भाई ने अपना करियर छोड़कर छोटे को आगे बढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें