IPL 2026 KKR vs GT 60th Match Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)के 60वें मैच में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं, ऐसे में जीत महत्वपूर्ण है। कोलकाता हारी तो उसकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। गुजरात टाइटंस यह मैच जीती तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के 11 मैच में 9 अंक हैं। गुजरात टाइटंस के 12 मैच में 16 अंक हैं। आइए जानते हेड टू हेड, प्लेइंग 11, स्क्वाड पिच-मौसम रिपोर्ट और लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 6।
कोलकाता नाइट राइडर्स- 1।
गुजरात टाइटंस- 4।
बेनतीजा- 1।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण सीवी/सौरभ दुबे।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मौसम और पिच रिपोर्ट

बंगाल चुनाव के कारण कोलकाता के ईडन गार्डन में लंबे समय से मैच नहीं हुए हैं। यहां खूब रन बनने की संभावना है। फ्लैट पिच पर यह मैच होगा। शुक्रवार शाम को बारिश हुई। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टॉस कब होगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कब से खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।

गुजरात टाइटंस स्क्वाड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बरार।

रोमांचक हुई IPL 2026 प्लेऑफ रेस

अगर आरसीबी और गुजरात टाइटंस दोनों मैच हार जाएं तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती हैं। दोनों मैच जीतने पर शीर्ष-2 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें