इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (24 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर लवनीथ सिसोदिया को स्क्वाड में शामिल किया गया। चोट के कारण टूर्नामेंट में देर से जुड़े पथिराना सिर्फ 1 मैच खेले। उस मैच में भी वह चोटिल होकर बाहर हो गए। वह सिर्फ 8 गेंद ही कर पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
आईपीएल ने पथिराना के बाहर होने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज लवनीथ सिसोदिया पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले सिसोदिया ने 15 T20 मैच खेले हैं और उनमें उनके नाम 124 रन हैं। वह 30 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में
कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैच में 13 अंक हैं। वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि रविवार को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस हराए। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। नहीं तो पंजाब किंग्स 15 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स का शानदार प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा। पहले 6 में 5 मैच हारने के बाद टीम ने शानदार वापसी की। उसने अगले 7 में से 6 मैच में जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच धुलने के कारण उसके 13 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। आरसीबी और गुजरात के बीच क्वालिफायर-1 में भिड़ंत होगी। सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर खेलेगी।
IPL 2026 प्लेऑफ का गणित
आईपीएल 2026 के ग्रुप स्टेज का अंतिम दिन आ चुका है। आखिरी दिन दो मैच हैं और एक स्थान प्लेऑफ का बाकी है। रेस में तीन टीमें हैं पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स। तीनों के लिए क्या समीकरण है, यहां पढ़ें।
