इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की तैयारियों में सभी 10 फ्रेंचाइजियों की टीमें लगी गई हैं। शुक्रवार (20 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंट्रा स्क्वाड मैच खेला। रिंकू सिंह की अगुआई वाली गोल्डन नाइट्स ने अजिंक्य रहाणे के पर्पल नाइट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बनाए।

गोल्डन नाइट्स के लिए बिहार के नेता पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टिम सीफर्ट और रिंकू सिंह ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी की। रहाणे की टीम के लिए कार्तिक त्यागी ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। ब्लेसिंग मुजरबानी को एक विकेट मिला।

सार्थक रंजन ने 231.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

गोल्डन नाइट्स के लिए रिंकू ने सबसे ज्यादा 25 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा। नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सार्थक रंजन ने 16 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्होंने 16 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा। टिम सीफर्ट 13 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 230.77 का रहा है।

रचिन रविंद्र-राहुल त्रिपाठी फेल

गोल्डन नाइट्स के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो एक नेट गेंदबाज ने 26 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके जड़े। इसके अलावा रचिन रविंद्र 4 रन बनाकर आउट हुए। तेजस्वी दहिया ने 5 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंद पर 17 और टिम सीफर्ट ने 11 गेंद पर 17 रन बनाए। दक्ष कामरा बगैर खाता खोले और उमरान मलिक 1 रन बनाकर आउट हुए। प्रशांत सोलंकी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 पर चोट की मार, 7 खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर, 9 क्रिकेटरों का हिस्सा लेना संदिग्ध; ये है पूरी लिस्ट