कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दूसरे इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच में सोमवार 23 मार्च 2026 की रात अंजिक्य रहाणे की अगुआई वाली गोल्डन नाइट्स ने मनीष पांडे की कप्तानी वाली पर्पल नाइट्स को एक रन से हरा दिया।
मैच का नतीजा VJD/अन्य पद्धति से निकाला गया। मैच में कप्तान अंजिक्य रहाणे और कोलकाता नाइट राइडर्स की बड़ी खरीद कैमरन ग्रीन ने अर्धशतक लगाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 16 गेंद में 42 रन की तूफानी पारी खेली।
20 ओवर में 188 रन ही बना पाई पर्पल नाइट्स
गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्पल नाइट्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन ही बना पाई।
अंजिक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी फिन एलन ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर गोल्डन नाइट्स की पारी की शुरुआत की। फिन एलन ने 15 गेंदों में 31 रनों की छोटी लेकिन तेज पारी खेली। उनकी पारी में एक जबरदस्त रैंप शॉट भी शामिल था, जो छक्के के लिए गया।
अजिंक्य रहाणे ने 25 गेंद में बनाए 58 रन
अंजिक्य रहाणे ने 25 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली और कैमरन ग्रीन के साथ साझेदारी की। कैमरन ग्रीन ने भी 30 गेंद में 52 रन बनाए। इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अंगकृष रघुवंशी के साथ भी साझेदारी की। अंगकृष रघुवंशी ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए।
रिंकू सिंह ने 8 गेंद में ठोके 24 रन
आखिर में, रिंकू सिंह (8 गेंदों में 24 रन) और रमनदीप (16 गेंदों में 42 रन) ने टीम को 249/5 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उमरान मलिक (तीन ओवर में 44 रन दिए, कोई विकेट नहीं लिया) के लिए गेंदबाजी के लिहाज से यह एक निराशाजनक मैच रहा।
पर्पल नाइट्स की पारी की बात करें तो टिम सीफर्ट (नौ गेंद में 10 रन) और रचिन रविंद्र (छह गेंद में तीन रन) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाले तेजस्वी दहिया ने जरूर प्रभावित किया। हालांकि, वह सिर्फ 23 रन ही बना पाए।
रचिन रविंद्र को दो बार मिला मौका, लेकिन नहीं चला बल्ला
मनीष पांडे ने भी 22 रन की ठीक-ठाक पारी खेली। इसके बाद टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र को बल्लेबाजी का दूसरा मौका मिला। तब भी रचिन को ज्यादा सफलता नहीं मिली। वहीं सीफर्ट ने शानदार 42 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने भी तेजी से 43 रन बनाए।
ब्लेसिंग मुजरबानी (चार ओवर में 41 रन देकर एक विकेट) और कार्तिक त्यागी (तीन विकेट) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगा।
