इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने जैकब बेथल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) छोड़कर इंग्लैंड लौटने और काउंटी क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। इसे लेकर कुक पर उनके साथी खिलाड़ी केविन पीटरसन ने निशाना साधा है। उन्होंने बेथल को आईपीएल न छोड़ने की सलाह दी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हिस्सा बेथल को इस सीजन एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। यही कारण है कि कुक ने उन्हें आईपीएल छोड़कर इंग्लैंड लौटने और काउंटी खेलने की सलाह दी। बेथल ने भी साफ कर दिया है कि वह इंग्लैंड नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि न खेलने के बाद भी वह भारत में रहना उपयोगी है। अब बेथल के पक्ष में पीटरसन खड़े हो गए हैं, जो आईपीएल 2026 में कमेंट्री भी कर रहे हैं।

एलेस्टेयर कुक पर पीटरसन ने साधा निशाना

पीटरसन ने एक्स पर लिखा, ‘एलेस्टेयर कुक को अंदाजा नहीं है कि आईपीएल में होना कैसा होता है। दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों के साथ समय बिताना कैसा होता है। इसलिए जैकब बेथल पर उनकी राय का कोई मतलब नहीं है। जैकब, भारत में ही रहो। मुझे पता है भले ही तुम खेल नहीं रहे हो तुम सीख रहे हो और एक बेहतर खिलाड़ी बनोगे।’

एलेस्टेयर कुक क्या बोले थे

एलेस्टेयर कुक न स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा था कि आईपीएल में बेथल नहीं खेल रहे हैं। उन्हें वापस आना चाहिए और वारविकशायर के लिए ओपन करके इंग्लैंड की मदद करनी चाहिए। कुक के अनुसार बेथल को इंग्लैंड के लिए टेस्ट में ओपनिंग करनी चाहिए।

जैकब बेथल क्या बोले

जैकब बेथल ने एलेस्टेक कुक के बयान पर कहा कि वह इंग्लैंड के लिए नंबर-3 पर ही खेलना चाहेंगे। इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए साल की शुरुआत में बेथल ने शतक जड़ा था। आईपीएल में न खेलने पर बेथल ने कहा कि प्लेइंग 11 का हिस्सा न होने पर भी भारत में समय बिताना काफी फायदेमंद है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव तय

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में स्पेंसर जॉनसन को मौका मिलना तय है। आयुष म्हात्रे की जगह उर्विल पटेल खेल सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर मैच से पहले फैसला लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स से जल्द जुड़ेगे स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति मिल गई है। वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर गए हैं। पूरी खबर पढ़ें