इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 की शुरुआत से पहले ही टीमों को बड़ा झटका लग गया है। सीजन शुरू होने से पहले ही कई स्टार खिलाड़ी चोट, फिटनेस और अन्य कारणों से बाहर हो गए हैं, जिससे फ्रेंचाइज़ियों की रणनीति पर सीधा असर पड़ा है। अब तक 7 खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि अन्य नौ क्रिकेटरों की उपलब्धता पर संशय है।

कुछ टीमें जहां बिना रिप्लेसमेंट के आगे बढ़ने का फैसला कर रही हैं। वहीं कई फ्रेंचाइजियां नए विकल्प तलाश रही हैं। खास यह है कि बाहर होने वालों में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में IPL 2026 खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम मैनेजमेंट की रणनीति की असली परीक्षा साबित होने वाला है।

आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा। आईपीएल 2026 में दस टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस हिस्सा लेंगी। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई 2026 को होगा।

IPL 2026 से बाहर हुए खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमचोटस्थितिविकल्प
हर्षित राणाकोलकाता नाइट राइडर्सघुटने (लिगामेंट में खिंचाव)पूरे टूर्नामेंट से बाहरविकल्प की तलाश नहीं
नाथन एलिसचेन्नई सुपर किंग्सहैमस्ट्रिंगपूरे टूर्नामेंट से बाहरविकल्पों की तलाश में CSK (संभवतः ओटनील बार्टमैन)
सैम करनराजस्थान रॉयल्सकमर में चोटपूरे टूर्नामेंट से बाहरविकल्पों की तलाश में RR
जैक एडवर्ड्ससनराइजर्स हैदराबादपैर में चोटपूरे टूर्नामेंट से बाहरTBA (To Be Announced)
वानिंदु हसरंगालखनऊ सुपर जायंट्सहैमस्ट्रिंग (T20 वर्ल्ड कप से गंभीर चोट)पूरे टूर्नामेंट से बाहरगुडाकेश मोती
अथर्व अंकोलेकरमुंबई इंडियंसघुटना (मेनिस्कस फटना)पूरे टूर्नामेंट से बाहरअब तक घोषणा नहीं
मुस्तफिजुर रहमानकोलकाता नाइट राइडर्सBCCI के निर्देश पर रिलीजपूरे टूर्नामेंट से बाहरब्लेसिंग मुजरबानी

IPL 2026 से आंशिक रूप से/हिस्सा लेना संदिग्ध/शुरुआती चरण से बाहर खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमचोटस्थितिविकल्प
पैट कमिंससनराइजर्स हैदराबादपीठ (कमर की हड्डी में परेशानी)शुरुआती मैचों में अनुपस्थितइशान किशन (अंतरिम कप्तान)
जोश हेजलवुडरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुहैमस्ट्रिंग+अकिलीजपहले 2 या 3 मैच के लिए अनुपस्थितTBA (To Be Announced)
मिचेल स्टार्कदिल्ली कैपिटल्सक्रिकेट ऑस्टेलिया की देखरेख में वर्कलोड मैनेजमेंटशुरुआती मैचों में खेलना संदिग्धTBA (To Be Announced)
मथीशा पथिरानाकोलकाता नाइट राइडर्सपिंडली में तनावमध्य सीजन में वापसी की उम्मीदकोई रिप्लेसमेंट नहीं मांगा गया (NOC मिली)
इशान मलिंगासनराइजर्स हैदराबादकंधा (विश्व कप से बाहर)शायद शुरुआती या उससे भी अधिक मैच न खेल पाएं(To Be Announced)
लॉकी फर्ग्यूसनपंजाब किंग्सचोट नहीं निजी कारण (पारिवारिक समस्या)शुरुआती दौर से बाहर, बाद में शामिल होंगे(To Be Announced)
मैथ्यू शॉर्टचेन्नई सुपर किंग्सअंगूठा टूट गयाशुरुआती मैचों में खेलना संदिग्धTBA (To Be Announced)
मयंक यादवलखनऊ सुपर जायंट्सफिटनेस संबंधी चिंता (चोट का इतिहास)अनिश्चितN/A
मोहसिन खानलखनऊ सुपर जायंट्सघुटने की सर्जरी के बाद पुनर्वासअनिश्चित (दिसंबर 2024 के बाद से कोई मैच नहीं खेला)N/A