इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजन को शामिल किया। बैंटन उंगली में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 24 साल के कोनोर ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

कोनोर का पदार्पण शानदार रहा, जिसमें उन्हें दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए श्रृंखला 3-2 से जीतने में मदद की। यह कोनोर का आईपीएल में पहला सत्र होगा। वह 75 लाख रुपये के ‘बेस प्राइस’ पर गुजरात टाइटंस से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए ‘बैकअप’ विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे।

गुजरात टाइटंस के पास चौथे पर पहुंचने का मौका

गुजरात टाइटंस को शुक्रवार (17 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम 4 मैच में 2 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे नंबर पर है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को गुजरात टाइटंस ने हराया। वह कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंचना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुतार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बरार, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा और कोनोर एस्टरहुइजन।

हार्दिक पंड्या को हटा रोहित शर्मा को कप्तानी दें

मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाना चाहिए। रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाकर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा मैदान पर इंजरी की वजह से नहीं उतरे। उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को मौका दिया गया और उन्होंने इस सीजन के पहले ही मैच में शतक लगा दिया। डिकॉक ने अपनी शतकीय पारी के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और रोहित, संजू, पंत का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें