इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में शु्क्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-2 में हारकर बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की आलोचना की, जो चोट के कारण 2 महीने लंबे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, लेकिन हाल ही में काउंटी क्रिकेट में अपनी टीम सर के लिए खेलते दिखे। संगकारा के नाराज होने का कारण यही है।

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संजू सैमसन को ट्रेड किया था। उसने अपने साथ रविंद्र जडेजा और सैम करन को जोड़ा था। चोट के कारण करन ने आईपीएल 2026 में खेलने से मना कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को उनके विकल्प के तौर पर अपने साथ जोड़ा। इसके बाद करन को सरे के लिए खेलते देखा गया।

सैम करन का सरे के लिए खेलना निराशाजनक

संगकारा ने न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स की 7 विकेट से हार के बाद कहा,’हमें बताया गया था कि सैम करन को ऐसी चोट लगी है कि वह सीजन में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन मैंने उन्हें सरे के लिए दो या तीन मैच खेलते देखा है। यह निराशाजनक था। हम चाहते थे कि वह हमारे लिए खेले, लेकिन पहले ही जानकारी मिलने के बाद हमने दासुन शनाका को रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ लिया था।’

करन ने सरे के लिए तीन मैच खेले

संगकारा ने कहा, ‘इसके लिए एक सही सख्त पॉलिसी की हमेशा जरूरत होती है। बीसीसीआई की इस पर एक सख्त पॉलिसी है। हर खिलाड़ी को चोट लगती है और अगर यह गंभीर चोट है, सीजन तक नहीं उबरा जा सकता, तो बेशक हम समझते हैं।’ करन ने सरे के लिए तीन मैच खेले हैं। 27 साल के करन ने मार्च में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से गेंदबाजी शुरू नहीं की है, लेकिन टी20 ब्लास्ट में उन्होंने 141 रन बनाए।

करन पर साधा निशाना

संगकारा ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स का अभियान खिलाड़ियों के चोटिल होने से प्रभावित हुआ, लेकिन करन पर टीम के साथ न रहने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘हमारे काफी खिलाड़ी चोटिल हुए। हमारे पास एडम मिल्ने और हेटमायर जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो अच्छा नहीं कर पाए। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और क्वेना मफाका भी हैं। वे उपलब्ध रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने प्रैक्टिस की है।’

खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह आना चाहता है या नहीं

संगकारा ने कहा, ‘उन्होंने टीम के लिए पानी ढोया है और उन्होंने इस सफर में टीम को सपोर्ट करने के लिए सच में किसी और की तरह कड़ी मेहनत की है। यह सच में उस खिलाड़ी पर निर्भर करता है कि वह आना चाहता है या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि बीसीसीआई की पॉलिसी अब बहुत सख्त है और इसे ऐसे ही रहना चाहिए ताकि यह पक्का हो सके कि कॉन्ट्रैक्ट की प्रतिबद्धता पूरी हों। मुझे लगता है कि आईपीएल में हर टीम को इससे फायदा होगा।’

वैभव ने तोड़ा जोस बटलर का 4 साल पुराना महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 7 छक्के और 8 चौके लगाए और इसके दम पर वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बैटर बन गए। वैभव ने बटलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें