गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतना है तो क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार से उबरकर शुक्रवार (29 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दमदार जीत दर्ज करनी होगी। उसके लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी और भारत के पूर्व खिलाड़ी दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि शुभमन गिल की टीम क्वालिफायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराने और रविवार को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हराकर खिताब अपने नाम करेगी।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘गुजरात टाइटंस 100% राजस्थान रॉयल्स को हरा देगी। मैं यह लिखकर दे सकता हूं। और अगर गुजरात टाइटंस फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाती है तो वह ट्रॉफी पक्का जीतेगी। वह अहमदाबाद की पिच को बखूबी समझते हैं। गुजरात टाइटंस अपना दूसरा खिताब जीतेगी। आरसीबी की बस यही उम्मीद होगी कि वे फ्लाइट पकड़ें और गुजरात टाइटंस की उम्मीदें मुल्लांपुर में समाप्त हो जाएं क्योंकि अहमदाबाद में उनके पास कोई मौका नहीं होगा।’

गुजरात टाइटंस जीतेगा

अश्विन ने कहा कि राजस्थान भले ही कागज पर गुजरात से मैच जीत जाए, लेकिन गिल की टीम फिर भी बढ़त बनाए रखेगी। राजस्थान रॉयल्स के पूर्व गेंदबाज ने यह भी बताया कि इस सीजन में पिछले दोनों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को गुजरात टाइटंस ने शांत रखा है। उन्होंने कहा, ‘सच तो यह है कि एनालिसिस के हिसाब से राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस को हराना चाहिए। फिर भी, गुजरात टाइटंस जीतेगा। वैभव सूर्यवंशी एक बड़े फैक्टर होंगे, लेकिन वह जानते हैं कि उन्हें सिराज और रबाडा के खिलाफ सावधान रहना होगा। भले ही उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो मैचों में कुछ रन बनाए, लेकिन वह बहुत खुलकर नहीं खेल पाए। उन्हें जरूर रन बनाने होंगे और मैं चाहता हूं कि वह ऐसा करें, लेकिन मेरा पक्का मानना ​​है कि गुजरात टाइटंस जीतेगा।’

गुजरात-राजस्थान मैच पर बारिश का साया

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 क्वालिफायर-2 पर बारिश का साया है। न्यू चंडीगढ़ के मौसम की बात करें तो शाम 6.30 बजे से रात 11.30 बजे तक 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें