इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में गुरुवार (30 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को आउट करके इतिहास रच दिया। वह टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहली भारतीय तेज गेंदबाज बने। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने। युजवेंद्र चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं।

चहल ने 337 मैचों में 391 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 325वें मैच में 350 का आंकड़ा पार किया। जसप्रीत बुमराह के 278 मैच में 347 विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने साई सुदर्शन के अलावा शुभमन गिल 18 गेंद पर 43 और जोस बटलर 19 गेंद पर 39 रन को आउट किया। भुवनेश्वर ने 3 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। उनके 17 विकेट हो गए।

IPL 2026 · ऐतिहासिक उपलब्धि
भुवनेश्वर कुमार: टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज
30 अप्रैल 2026 · RCB बनाम गुजरात टाइटंस
350
टी20 विकेट
(कुल)
325
मैचों में
यह उपलब्धि
2
भारतीयों में
स्थान
ऐतिहासिक क्षण
पहले भारतीय तेज गेंदबाज जिन्होंने टी20 में 350 विकेट लिए
IPL 2026 में गुरुवार को RCB के भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को आउट कर यह मील का पत्थर पार किया। वह टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और पहले तेज गेंदबाज बने। युजवेंद्र चहल (391 विकेट) ही उनसे आगे हैं।
आज का प्रदर्शन — बनाम गुजरात टाइटंस
4
ओवर
28
रन दिए
3
विकेट
लिए गए विकेट
1
साई सुदर्शन350वां
ऐतिहासिक विकेट
2
शुभमन गिल
43 (18)
3
जोस बटलर
39 (19)
पर्पल कैप — IPL 2026
सर्वाधिक विकेट
17
विकेट
रैंकिंग
पुरुष टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार 350 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 278 मैचों में 347 विकेट के साथ तीसरे पर हैं — सबसे कम मैचों में सबसे तेज यह आंकड़ा।
युजवेंद्र चहल
391
भुवनेश्वर कुमार
350
जसप्रीत बुमराह
347
पीयूष चावला
327
रविचंद्रन अश्विन
317
क्र. गेंदबाज विकेट मैच
1 युजवेंद्र चहल 391 337
2 भुवनेश्वर कुमारनया 350* 325
3 जसप्रीत बुमराह 347 278
4 पीयूष चावला 327 305
5 रविचंद्रन अश्विन 317 333
स्रोत: Cricbuzz | * IPL 2026 तक के आंकड़े

रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल हो गया। अरशद खान की शॉर्ट गेंद पर पाटीदार ने पुल शॉट खेला। जेसन होल्डर ने डाइव लगाते हुए लो कैप लपका। ऐसा लगा कि गेंद जमीन पर लगी, लेकिन अंपयार का मानना था कि कैच साफ था। इसे लेकर आरसीबी के खिलाड़ियों की अंपायर से बहस हुई। पूरी खबर पढ़ें