आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की हार के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो रहा है। यह विवाद है फाइनल मुकाबले की तारीख को लेकर। दरअसल गुजरात टाइटंस की टीम क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने के बाद अहमदाबाद पहुंची थी। खराब मौसम के कारण टीम के अहमदाबाद पहुंचने में देरी हुई थी और 30 मई को देर से पहुंचने के बाद टीम को 31 मई को फाइनल खेलना था। इस पर सुनील गावस्कर ने कहा कि आईपीएल फाइनल को टाल देना चाहिए था।

वहीं गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने भी कहा था कि टीम को तैयारी के लिए खास समय नहीं मिला था लेकिन हार के बाद इसे बहाना नहीं कहा जा सकता, मगर आरसीबी की टीम रेस्ट के बाद उतरी थी। गुजरात टाइटंस ने लगातार 6 दिन में तीन मुकाबले खेले थे। उसे अलग-अलग जगहों के लिए सफर भी करना पड़ा था। इसी कारण गावस्कर ने भी बयान दिया है।

क्या बोले सुनील गावस्कर?

फाइनल मैच के दिन सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा,”ऐसी परिस्थितियों का असर सिर्फ खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति पर नहीं बल्कि मानसिक तैयारी पर भी पड़ता है। जब खिलाड़ियों को यह तक पता नहीं हो कि उनकी फ्लाइट कब उड़ान भरेगी, तो स्वाभाविक रूप से बेचैनी और तनाव बढ़ता है और इससे टीम की तैयारी प्रभावित होती है।”

उन्होंने आगे कहा,”खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम की जरूरत होती है और गुजरात टाइटंस के साथ जो हुआ वह पूरी तरह अप्रत्याशित था। जब टूर्नामेंट में पहले से रिजर्व डे मौजूद था तो निष्पक्षता के लिहाज से फाइनल को एक दिन आगे बढ़ाकर सोमवार, 1 जून को कराया जा सकता था। इससे गुजरात टाइटन्स को भी बराबरी का मौका मिलता।”

जबकि विक्रम सोलंकी ने मैच के बाद कहा,”दुर्भाग्यवश मौसम पर हमारा वश नहीं और मौसम के कारण हम लेट लैंड करे तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। हमने कम दिनों में कई मैच खेले और यह काफी मुश्किल था। बिल्कुल हम हारे हैं और हमारा सफर खत्म हुआ और मैं उसका बहाना नहीं दे रहा। हमारे पास आरसीबी को चैलेंज करने का मौका था लेकिन आज वह अच्छा खेले। हम कब पहुंचे, देर से आए इन सब बातों का अब खास मतलब नहीं है, सच बताऊं तो।”

गुजरात टाइटंस की टीम बस में आग, IPL फाइनल के बाद बड़ा हादसा; बीच सड़क पर खड़े रहे सभी खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए रात आसान नहीं थी। मैच के बाद होटल लौटती हुई गुजरात की टीम बस में आग लग गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर