गुजरात टाइटंस को रविवार (31 मई) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता। आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन में खिताब जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के क्लब में एंट्री कर ली। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का नाम आईपीएल के दो दिग्गज कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ लिया जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार खिताब जीता था। आरसीबी ने 2025 के बाद 2026 में यह कारनामा किया। रजत पाटीदार से पहले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा लगातार दो सीजन आईपीएल खिताब जीते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक से ज्यादा खिताब जीतने वाली चौथी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक से ज्यादा खिताब जीतने वाली चौथी टीम बनी। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार आईपीएल का खिताब जीता है। अब आरसीबी ने दो बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने 1-1 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

गुजरात टाइटंस की पारी

फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी खराब रही कप्तान शुभमन गिल 10 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट पर 155 रन बनाए। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए क्रुणाल पंड्या ने 1 विकेट लिए।

आरसीबी की पारी

वेंकटेश अय्यर 16 गेंद पर 32 और विराट कोहली 42 गेंद पर नाबाद 75 रन ने पहले विकेट के लिए 27 गेंद पर 62 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दिलाई और 156 रन के रनचेज को आसान बना दिया। देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पंड्या और 1-1 रन बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार 15 और टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान ने 1-1 विकेट लिए।

IPL 2026 फाइनल के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब जीता। वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप और कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने नाम किया। पूरी खबर पढ़ें