इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी संतुलित है और उसके दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। भुवनेश्वर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। गुजरात टाइटंस की बात करें तो शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की है।

आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार बनाम शुभमन गिल मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। ये मुकाबले फाइनल का नतीजा तय करने में अहम हो सकते हैं। विराट कोहली ने कगिसो रबाडा ने 157 के स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए हैं, लेकिन पांच बार आउट हुए हैं। आरसीबी के लिए जरूरी है कि विराट का बल्ला चले और वह टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में मदद करें।

रबाडा की निगाहें पर्पल कैप पर

गुजरात टाइटंस चाहेगी कि कगिसो रबाडा का उनके खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बरकरार रहे। रबाडा की निगाहें पर्पल कैप पर जीतने पर होंगी। फिलहाल उनका पर्पल कैप पर कब्जा है। भुवनेश्वर कुमार केवल 2 विकेट से पीछे हैं। भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ शुभमन गिल को सजग रहना होगा। उन्होंने 79 गेंद पर 80 रन बनाए हैं और 6 बार आउट हुए हैं।

गिल की निगाहें ऑरेंज कैप पर

गुजरात टाइटंस के लिए गिल का चलना बेहद जरूरी है। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से उनपर निर्भर है। वह आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। गिल ने 15 पारियों में 722 रन बनाए हैं। उन्हें वैभव सूर्यवंशी 776 रन से आगे निकलने के लिए 54 रन बनाने होंगे। बल्लेबाजों के दबदबे के बीच भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण आरसीबी काफी मजबूत दिखाई देती है।

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर IPL 2026 में ये 5 अवॉर्ड

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 237 से अधिक के स्ट्राइक रेस से 776 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए हैं। उनके निशाने पर 5 बड़े अवॉर्ड हैं और वह सीजन के बाद मालामाल बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें