आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना अभियान सोमवार 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से करेगी। इस मुकाबले के 24 घंटे पहले टीम के लिए एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। इससे पहले एमएस धोनी को लेकर जानकारी आई थी कि वह पहले 6 मुकाबले तक मिस कर सकते हैं। अब डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी कुछ मैचों से बाहर रहने की रिपोर्ट सामने आई है।
डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन से परेशान हैं। इस कारण रिपोर्ट के मुताबिक वह शुरुआती दो-तीन मैच मिस कर सकते हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी इसकी पुष्टि की और बताया की पहला मैच ब्रेविस नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। फिर 3 अप्रैल को टीम पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी से भिड़ेगी। इन मैचों से एमएस धोनी का बाहर होना लगभग तय है। वहीं अब ब्रेविस को लेकर भी सस्पेंस है कि वह शुरुआती तीन मुकाबले खेल पाएंगे या नहीं।
कौन लेगा टीम में ब्रेविस की जगह?
डेवाल्ड ब्रेविस अगर बाहर हुए तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। इससे पहले नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हुए थे। फिर धोनी के बाहर रहने की जानकारी मिली, अब ब्रेविस भी शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ब्रेविस के प्लेइंग 11 में ना होने से टीम मैथ्यू शॉर्ट को विदेशी विकल्प और सरफराज खान को भारतीय बल्लेबाजी विकल्प के तौर पर आजमा सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले नाथन एलिस की जगह स्पेन्सर जॉन्सन को चुना था। जॉन्सन भी पूरी तरह फिट नहीं थे और रिहैबिलिटेशन पर थे। टीम ने काफी बड़ा दांव खेला था। अब ब्रेविस की गैरमौजूदगी टीम के मध्यक्रम को कमजोर कर सकती है। आईपीएल 2025 में ब्रेविस ने येलो आर्मी के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
ब्रेविस के बिना कैसी हो सकती है सीएसके की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान/मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, अकील होसेन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरते ही रचेगी इतिहास, 300 T20 मैच खेलने वाली पहली IPL फ्रेंचाइजी; पाकिस्तान टॉप पर
आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना केकेआर से होगा। इस मैच में मुंबई की टीम 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बन जाएगी। दुनियाभर की बात करें तो पाकिस्तान की नेशनल टीम टॉप पर है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
