आईपीएल 2026 का सबसे कम स्कोर सीजन के 39वें मैच में देखने को मिला है। पिछला एक हफ्ता मौजूदा सीजन के लिए शानदार रहा है। पहले सबसा बड़े रन चेज, उसके बाद पहला सुपर ओवर और अब सबसे कम स्कोर देखने को मिला। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम सोमवार (27 अप्रैल 2026) को 75 रन पर सिमट गई। दिल्ली का यह आईपीएल में तीसरा सबसे कम स्कोर भी है।

आईपीएल में किसी भी टीम के सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड (49 रन ऑलआउट) आरसीबी के नाम दर्ज हैं। आईपीएल 2026 के 39वें मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलने उतरी दिल्ली के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड बड़ा खतरा बनकर आए। दोनों के कहर के आगे 8 रन पर ही दिल्ली के छह खिलाड़ी आउट हो गए थे।

IPL इतिहास के सबसे कम इनिंग टोटल

टीमस्कोरओवर्सरन रेट पारीविपक्षी टीममैदानमैच की तारीख
आरसीबी 499.45.062बनाम केकेआर ईडन गार्डन्स23 अप्रैल 2017
राजस्थान रॉयल्स5815.13.822बनाम आरसीबी केप टाउन18 अप्रैल 2009
राजस्थान रॉयल्स5910.35.612बनाम आरसीबी जयपुर14 मई 2023
दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)6613.44.822बनाम एमआई दिल्ली6 मई 2017
दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स)6717.13.901बनाम किंग्स XI पंजाबमोहाली30 अप्रैल 2017
केकेआर 6715.24.361बनाम एमआई वानखेड़े16 मई 2008
आरसीबी 6816.14.201बनाम सनराइजर्स हैदराबादब्रेबोर्न23 अप्रैल 2022
आरसीबी 7017.14.071बनाम सीएसके चेन्नई23 मार्च 2019
आरसीबी 7015.04.661बनाम राजस्थान रॉयल्सअबू धाबी26 अप्रैल 2014
किंग्स XI पंजाब7315.54.611बनाम पुणे सुपर जायंट्सपुणे14 मई 2017
कोच्चि टस्कर्स7416.34.482बनाम डेक्कन चार्जर्सकोच्चि27 अप्रैल 2011
दिल्ली कैपिटल्स7516.34.541बनाम आरसीबी दिल्ली27 अप्रैल 2026

एक समय दिल्ली की टीम इतिहास के सबसे कम टोटल की ओर बढ़ती दिख रही थी। मगर उसके बाद डेविड मिलर 19, बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर टीम को 75 रन तक पहुंचाया। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके। उनके अलावा सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम को 1-1 विकेट मिला। दिल्ली के नाम इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे कम पॉवरप्ले स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।

IPL में पॉवरप्ले (1-6 ओवर) का सबसे कम स्कोर

  • 13/6 : DC vs RCB, दिल्ली, 2026*
  • 14/2 : RR vs RCB, केप टाउन, 2009
  • 14/3 : SRH vs RR, पुणे, 2022
  • 15/2 : CSK vs KKR, कोलकाता, 2011
  • 16/1 : CSK vs DD, रायपुर, 2015
  • 16/1 : CSK vs RCB, चेन्नई, 2019

MI का बदला स्क्वाड, 2871 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; जानें किसे मिली जगह

आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। 2500 से ऊपर टी20 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला धाकड़ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। वहीं एक नए खिलाड़ी की टीम में एंट्री भी हुई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर