इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को झटका लगा। ओपनर फिल साल्ट चोट से उबर नहीं पाए हैं और वह लगातार दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में भी वह नहीं खेले थे। आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने साल्ट को लेकर अपडेट दिया।
साल्ट ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 6 मैच में 33.67 के औसत और 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं। उनकी जगह खेलने वाले जैकब बेथल ने 14 रन बनाए थे। दिल्ली के खिलाफ भी विराट कोहली के साथ जैकब बेथल ओपनिंग करते दिख सकते हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी बेहतरीन फॉर्म है। वह 7 में स 5 मैच जीती है और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।
आरसीबी की निगाहें दिल्ली से हिसाब चुकता करने पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में उसे 6 विकेट से हार मिली थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बना लिए थे। ऐसे आरसीबी की निगाहें दिल्ली से हिसाब चुकता करने पर होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड
फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल।
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी दार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।
IPL में सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले टॉप-7 भारतीय बैटर
संजू सैमसन ने गुजरात के खिलाफ निराश किया, लेकिन अपनी 11 रन की पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले 10वें बैटर बने। पूरी खबर पढ़ें।
