आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर भी बारिश का साया होगा। पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बारिश जारी है। दोपहर के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार बेमौसम बारिश हो रही है और इसका असर इस मैच पर भी पड़ सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मैच से पहले बारिश का पूर्वानुमान है। मैच के दिन दोपहर में एक्यूवेदर के मुताबिक 50 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। शाम होते-होते डेली के मौसम को देखते हुए बारिश मैच में खलल डाल सकती है। इससे पहले 12वां मैच केकेआर और पंजाब के बीच (कोलकाता में) रद्द हो गया था। राजस्थान और मुंबई के मुकाबले (गुवाहाटी में) पर भी बारिश का असर देखने को मिला था।
दिल्ली में मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
दिल्ली में होने वाले इस मैच के दिन दोपहर में बारिश की संभावना ज्यादा है। फिलहाल एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के टाइम बारिश की संभावना कम है। यानी फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि पूरा मैच देखने को मिलेगा या कम से कम मैच पूरा होगा, यह उम्मीद कर सकते हैं।
देखें दिल्ली में हर घंटे बारिश (बादल छाए रहने) की कितनी संभावना
- दोपहर 1 बजे: 47 प्रतिशत बारिश (47 प्रतिशत बादल)
- दोपहर 2 बजे: 51 प्रतिशत बारिश (70 प्रतिशत बादल)
- दोपहर 3 बजे: 47 प्रतिशत बारिश (66 प्रतिशत बादल)
- शाम 4 बजे: 19 प्रतिशत बारिश (45 प्रतिशत बादल)
- शाम 5 बजे: 19 प्रतिशत बारिश (24 प्रतिशत बादल)
- शाम 6 बजे: 13 प्रतिशत बारिश (3 प्रतिशत बादल)
- शाम 7 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (2 प्रतिशत बादल)
- रात 8 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (1 प्रतिशत बादल)
- रात 9 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (2 प्रतिशत बादल)
- रात 10 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (0 प्रतिशत बादल)
- रात 11 बजे: 0 प्रतिशत बारिश (0 प्रतिशत बादल)
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।
गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
“वैभव को थोड़ा इंतजार करना होगा”: सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर पुजारा-हरभजन में डिबेट, यह है दोनों की राय
वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब होगा? यह सवाल इस वक्त क्रिकेट दुनिया का हॉट टॉपिक बना हुआ है। इसी को लेकर लाइव शो में इस मुद्दे पर हरभजन सिंह और चेतेश्वर पुजारा के बीच एक हेल्दी डिबेट भी हुआ। इसमें दोनों दिग्गजों की राय अलग-अलग थीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
