इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में सोमवार (18 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर कहर बरपाया। उन्होंने उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजा। कार्तिक को आउट करके कमिंस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। कमिंस आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट वाले कप्तान बन गए।

आईपीएल में बतौर कप्तान पैट कमिंस के 42 विकेट हो गए हैं। हार्दिक पंड्या के 40 विकेट हैं। वह वर्तमान में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। सबसे ज्यादा विकेट दिवंगत शेन वॉर्न के नाम हैं। उन्होंने 57 विकेट लिए हैं। उनकी अगुआई में 2008 में राजस्थान रॉयल्स चैंपियन बनी थी।

अश्विन-जहीर भी लिस्ट में

चौथे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 30 विकेट लिए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की है। रविचंद्रन अश्विन ने 25 और जहीर खान ने 20 विकेट लिए हैं। अश्विन नें किंग्स XI पंजाब की कप्तानी की है। जहीर खान ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभाली है।

IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट

57 – शेन वॉर्न
42 – पैट कमिंस
40 – हार्दिक पांड्या
30 – अनिल कुंबले
25 – रवि अश्विन
20 – जहीर खान

पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी

पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। डेवाल्ड ब्रेविस ने आखिरी ओवप में पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर चौका जड़ा। इसके बाद भी ओवर में सिर्फ 12 बने। उन्होंने 3 डॉट बॉल किए।

चेन्नई-सनराइजर्स मैच के बाद प्लेऑफ के दो स्लॉट हो सकते हैं बुक

चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मतलब होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे। गुजरात टाइटंस के पहले से ही 16 अंक हैं। ऐसे में केवल राजस्थान रॉयल्स ही एकमात्र टीम बचेगी, जो 16 अंक तक पहुंच सकती है। पूरी खबर पढ़ें