इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से चेपक में उतरेगी। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की राह आसान नहीं होगी। उसे श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स (PBKS) जैसी मजबूत टीम से भिड़ना है, जिसने पहले मैच में शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस (GT) को हराया। चेन्नई सुपर किंग्स की राह में सबसे बड़ी चुनौती लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हो सकते हैं।
युजवेंद्र चहल ने गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके थे और पंजाब किंग्स उम्मीद करेगी कि वह एक बार फिर ऐसा ही प्रदर्शन करें। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज चहल का प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार है। वह चेपक में पिछली बार खेले थे तो उन्होंने हैट्रिक ली थी। इसके अलावा संजू सैमसन के खिलाफ भी चहल का रिकॉर्ड शानदार है।
चहल का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन
युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 मैच की 19 पारियों में 23 विकेट लिए हैं। उनका औसत 21 और इकॉनमी 7.1 की है। वह एक बार चार विकेट भी ले चुके हैं। 32 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 68 ओवर किए हैं।
युजवेंद्र चहल बनाम संजू सैमसन
युजवेंद्र चहल ने संजू सैमसन के खिलाफ 12 पारियों में 12.2 के औसत से 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने 53 गेंद 61 रन दिए हैं। संजू का स्ट्राइक रेट 115.09 है। राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में आए संजू सैमसन ने पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का विषय चेपक में संजू सैमसन का प्रदर्शन है। संजू का यहां औसत 14 का भी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें।
