इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (4 अप्रैल) को पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराने के बाद भी झटका लगा। लगातार दूसरे ओवर में स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगा। पंजाब किंग्स का यह इस सीजन दूसरा स्लो ओवर रेट था। इसके कारण इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा। पंजाब किंग्स ने अगर तीसरी बार स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की तो कप्तान श्रेयस अय्यर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों को भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
आईपीएल ने पंजाब किंग्स पर स्लो ओवर रेट के लिए कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा, ‘पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 7 के दौरान धीमी ओवर-रेट से गेंद की। उनकी टीम ने इस सीजन दूसरी बार आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन किया। इसके कारण अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग XI के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया।’
क्या श्रेयस अय्यर पर प्रतिबंध का खतरा
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स अब किसी मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की तो श्रेयस अय्यर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग XI के बाकी सदस्यों पर 12 लाख रुपये या 50 प्रतिशत मैच फीस (जो कम हो) कटेगी। श्रेयस पर बैन नहीं लगेगा। आईपीएल 2025 से पहले स्लो ओवर रेट को लेकर नियमों में बदलाव हुआ था। पहले नियम था कि कप्तान पर जुर्माने के साथ-साथ एक मैच के लिए प्रतिबंध भी लगता था। पंजाब को इस सीजन अब भी कम से कम 12 मैच खेलने हैं। अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 210 रनो के लक्ष्य के जवाब में 29 गेंद पर 50 रन बनाए।
शीर्ष पर पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था। अब उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर 4 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया। पंजाब को अलगा मैच 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरा मैच हार गई। पहले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। उसे 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ना है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें।
