इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (11 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC)के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को डेब्यू का मौका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले नीलामी में गुरजपनीत सिंह पर 2.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन चोट के कारण वह सीजन के बीच से बाहर हो गए थे।
27 साल के गुरजपनीत का गेंदबाजी एक्शन भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जैसा है। वह नेट्स पर विराट कोहली को आउट भी कर चुके हैं। रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी को आउट किया था। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह 33 लिस्ट ए क्रिकेट में 17 और टी20 में 21 विकेट ले चुके हैं।
अंबाला के हैं गुरजपनीत सिंह
पंजाब के अंबाला में जन्मे गुरजपनीत घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पंजाब की जूनियर टीमों में जगह नहीं बना पाने के कारण कोच की सलाह पर चेन्नई शिफ्ट हो गए। 17 साल की उम्र में वह चेन्नई चले गए थे। गुरु नानक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया, जहां क्रिकेट के लिए बेहतरीन माहौल है।
विराट कोहली को नेट्स पर किया था आउट
अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चेपक स्टेडियम में भारतीय टीम ने तैयारियों के लिए कैंप लगाया था। इस दौरान गुरजपनीत को नेट्स पर गेंदबाजी के लिए बुलाया गया था। गुरजपनीत ने कोहली को आउट किया। उन्होंने जश्न नहीं मनाया, लेकिन उन्हें घूरा। इसके बाद उन्होंने स्ट्रेट डाइव लगाया। कोहली ने उन्हें सलाह दी थी कि मूवमेंट न होने पर एंगल में बदलाव करके राउंड द विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश करें।
इशान की टीम को मिली तीसरी हार
श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए पंजाब को जीत दिलाई और 7 अंक के साथ ये टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। श्रेयस ने अपनी पारी के दम पर केएल राहुल को पीछे छोड़ा। पूरी खबर पढ़ें।
