इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में लगातार मैच जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। खलील को कूल्हे में चोट लगी है। आईपीएल करियर में 91 विकेट ले चुके बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन पांच मैच खेले हैं और 2 विकेट लिए हैं।

खलील ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उनकी चोट ग्रेड टू की है। इससे उबरने में कम से कम 10-12 हफ्ते लगते हैं। खलील अहमद ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास तेज गेंदबाजी विकल्प

आईपीएल के एक सूत्र ने खलील को लेकर पीटीआई को बताया, ‘यह ग्रेड टू की चोट है। इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा।’ खलील ने 2025 में 15 और 2024 में 17 विकेट लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारतीय तेज गेंदबाजी विकल्प की बात करें तो मुकेश चौधरी और अमन खान जैसे नाम हैं। गुरजपनीत सिंह और अंशुल कम्बोज पहले से प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स दो मैच जीती

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ थी। बीते दो मैचों में उसने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। वह चार अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। उसे अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले और राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें

ऋषभ पंत चोटिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण कीपिंग करने नहीं उतरे। मुकुल चौधरी ने उनकी जगह कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। पंत की गैर-मौजूदगी में निकोलस पूरन ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। पूरी खबर पढ़ें