इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होंगे या नहीं इसका फैसला 13 मार्च को होगा। कर्नाटक सरकार की बनाई एक्सपर्ट समिति एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। इसके बाद मैदान को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार (11 मार्च) को जारी हुआ। इसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम को मैच आवंटित किया गया, लेकिन यह भी जानकारी दी गई कि कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट समिति से मंजूरी मिलने पर ही यहां मैच होगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार का काम कर रहा है। इसमें कई नए एंट्री गेट लगाना, मौजूदा गेट को चौड़ा करना और आस-पास के संरचना को उन्नत करना शामिल है। इसमें नए वॉकवे पहले की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) की जगह के पास एक होल्डिंग एरिया और इमरजेंसी सर्विस के लिए खास एंट्री और एग्जिट रास्ते शामिल हैं। यह काम जस्टिस डी’ कुन्हा कमिटी की सिफारिशों के बाद किया गया है, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद बनाया गया था।

15 मार्च तक का समय

समिति ने एक विधिवत सुरक्षा और संरचनात्मक जांच किया और केएससीए के पास सभी उपाय पूरे करने के लिए 15 मार्च तक का समय था। केएससीए चुनावों के बाद दिसंबर के बीच में जीर्णोद्धार शुरू हुआ। इसमें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद अध्यक्ष चुने गए। केएससीए अधिकारियों ने सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखा है। जिन मुद्दों की वजह से राज्य बिजली रेगुलेटरी बॉडी ने पिछले जुलाई में स्टेडियम की बिजली काट दी थी उन्हें भी सुलझा लिया गया है।

आईपीएल 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होगा

आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फैसला राज्य सरकार और दूसरे हितधारकों के साथ हफ्तों की बातचीत के बाद किया। भीड़ का प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए केएससीए और अरसीबी बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा डिजिटल टिकटों के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग शुरू की जाएगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इसमें आरसीबी का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। आरसीबी का दूसरा घरेलू मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। कुल मिलाकर आरसीबी यहां पर पांच मैच खेलेगी, जबकि दो और घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में होंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: शेड्यूल आने पर भी बेंगलुरु में मैच होने पर संशय,चिन्नास्वामी को लेकर आईपीएल ने दिया अपडेट