भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त फैसला लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मैदान में घूमने पर पाबंदी लगा दी है। टीम शीट(अंतिम-16) से बाहर अतिरिक्त खिलाड़ी मैदान में नहीं जा सकते। यह मैच प्लेइंग कंडिशन (MPC) में सबसे नया बदलाव है, जो पहले टीमों को साझा की गई थी। आईपीएल की किसी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी होते हैं।

नए नियम के बनाने का कारण नहीं पता,लेकिन हाल ही में बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट ने टीम मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि अंतिम 16 से बाहर खिलाड़ी ड्रिंक्स, बैट लेकर या मैसेज देने के लिए मैदान में नहीं आ सकते। इसके अलावा बिब पहने हुए पांच से ज्यादा खिलाड़ी सीमा रेखा के आस-पास नहीं घूम सकते। ये पांच खिलाड़ी या तो तय 16 खिलाड़ियों में से हो सकते हैं या बाकी टीम में से, लेकिन किसी भी समय पांच से ज्यादा नहीं हो सकते। आम तौर पर उन्हें ड्रिंक्स ले जाते या बाउंड्री को लगी गेंदों को लौटाते हुए देखा जाता है।

आईपीएल टीमों ने क्या बताया

क्रिकबज के अनुसार आईपीएल टीमों ने बताया, ‘हमें हाल ही में यह निर्देश मिला है कि मैच के दौरान सभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी इधर-उधर नहीं जा सकते। उन्हें मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने की भी इजाजत नहीं है। मैच के लिए टीम में चुने गए सिर्फ 16 खिलाड़ी ही ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लेइंग XI के बाहर सिर्फ पांच खिलाड़ी ही इधर-उधर जा सकते हैं। बाकी खिलाड़ी डगआउट में बैठ सकते हैं, लेकिन बाउंड्री लाइन और एलईडी एडवरटाइजिंग बोर्ड के बीच नहीं जा सकते।’

लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी करते दिख सकते हैं ग्रीन

कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने से केकेआर पर असर पड़ा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज किसी न किसी वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं। मुस्तफिजुर रहमान के अलावा हर्षित राणा और आकाश दीप भी पूरे सीजन से बाहर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें