आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ भी खास नहीं हो रहा है। बल्कि सीजन की शुरुआत से अभी तक टीम लगातार चोट की समस्याओं से जूझ रही है। नाथन एलिस और खलील अहमद को टीम पहले ही पूरे टूर्नामेंट से गंवा चुकी थी। अब आयुष म्हात्रे जो पिछले 6 मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके थे, वह भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को फ्रेंचाइजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। अभी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।
फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया और लिखा,”आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों से भी बाहर हो गए हैं। उनके बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान हुई थी। उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए 6 से 12 हफ्तों का समय चाहिए है। हम उनके जल्दी रिकवर होने की कामना करते हैं।”
आयुष का बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आयुष चोटिल हुए थे। इसके बाद उनको फिजियो टॉमी सिम्सेक के साथ फील्ड से बाहर जाते देखा गया। इसके बाद सोमवार को उनकी इंजरी को पता करने के लिए स्कैन किया गया। अब फाइनल रिपोर्ट के बाद उनके पूरे सीजन से बाहर होने की जानकारी मिली है। सीएसके पहले से ही इस सीजन छह में से चार मुकाबले हारकर जूझ रही है। ऊपर से इन फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे जो दो अर्धशतक पांच मैचों में लगाकर अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे, अब वह भी बाहर हो गए हैं।
आयुष ने इस सीजन अभी तक 6 पारियों में 201 रन बना चुके थे। आउट ऑफ फॉर्म कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम के लिए चिंता का सबब हैं। ऐसे में यह आयुष का बाहर होना सीएसके के लिए बीच सीजन बहुत बड़ा झटका हो सकता है। अब तक फ्रेंचाइजी के तीन बड़े खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। एमएस धोनी की वापसी का फैंस को अभी भी इंतजार है।
कैबिनेट मंत्री के भतीजे का IPL डेब्यू, नहीं खेला एक भी टी20 मैच, MI में पंजाब के खिलाड़ी की एंट्री; कौन हैं कृष भगत?
आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए पंजाब के एक खिलाड़ी का डेब्यू हुआ है। इस खिलाड़ी ने इससे पहले एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। उनका नाम कृष भगत है और उनके चाचा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
