भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स के अपने सात घरेलू मैचों में से तीन जयपुर से दूर गुवाहाटी में खेलने के फैसले पर सवाल उठाया है। चोपड़ा ने बताया कि राजस्थान और असम की राजधानी गुवाहाटी देश के दो अलग-अलग छोर पर हैं। इससे फ्रेंचाइजी का अपने कुछ घरेलू मैच ऐसे शहर में शिफ्ट करना अजीब लगता जिसका रॉयल्स से बहुत कम लेना-देना है। यह केवल कप्तान रियान पराग का होमटाउन है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘दो टीमों को अपने तीन-तीन घरेलू मैच बाहर खेलने हैं। उनमें से एक राजस्थान रॉयल्स है, जो अपने घर पर बिल्कुल नहीं खेलती। मुझे आज तक उनकी कहानी समझ नहीं आई> उनका सिस्टम क्या है? उनका दूसका घरेलू मैदान गुवाहाटी में है। उनके तीनों मैच गुवाहाटी में हैं। मैं सोच रहा हूं कि गुवाहाटी से उनका क्या कनेक्शन है?’
टीम का गुवाहाटी के कोई लेना-देना नहीं
आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘टीम का नाम राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान, भारत के पश्चिम में है। गुवाहाटी, भारत के पूर्व में है। अगर कोलकाता वहां जाता है तो यह समझ में आता है, क्योंकि यह उनसे करीब है। आप गुवाहाटी से जुड़ाव को समझ सकते हैं क्योंकि अब रियान पराग कप्तान हैं, लेकिन इस टीम का गुवाहाटी से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है।’
आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान
बीसीसआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इसमें 20 मैच शामिल हैं। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपने पहले मैच में गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।
यह भी पढ़ें: देखें राजस्थान का शेड्यूल, मैच की तारीख, समय, वेन्यू समेत पूरी जानकारी
