इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीईओ राजेश मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच की टिकट की बिक्री शाम 4 बजे लाइव होगी। इसे बाद उनके प्लेटफॉर्म पर पेज व्यूज आसमान छूने लगे। आईपीएल 2026 के पहले मैच के टिकट चार मिनट में बिक गए। 10 महीने पहले आरसीबी की विजय परेड में भगदड़ में 10 लोगों की मौत को भुलाकर फैंस मैच देखने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आने को तैयार है, लेकिन क्या स्टेडियम तैयार है? आईपीएल 2026 शुरू होने से तीन दिन पहले तक तो ऐसा नहीं लगा।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार चिन्नास्वामी स्टेडियम का मैदान साफ-सुथरा और पिच भी अच्छी तरह से तैयार दिखी। सनराइजर्स ने पिच के बगल में कड़ी ट्रेनिंग की, लेकिन अगर बाउंड्री लाइन से बाहर कुछ और ही कहानी दिखाई देती है। बुधवार शाम तक चिन्नास्वामी एक कंस्ट्रक्शन साइट जैसा लग रहा था। मेन गेट पर प्लाईवुड दिखाई दे रहे थे, जो अभी भी कई जगहों पर ढके जा रहे थे।
चिन्नस्वामी स्टेडियम में काफी काम बाकी
मिस्त्री, बढ़ई, ठेकेदार और वेंडर सभी स्टेडियम के तैयार करने के लिए तेजी से काम कर रहे थे। कब्बन रोड से सटे स्टेडियम के किनारे फैंस के आने-जाने के लिए नए कॉन्कोर्स के लिए अस्थाई रास्ते बनाए गए थे। दीवारों और गेट पर अभी भी पेंट नहीं हुए थे। ड्रिलिंग, वेल्डिंग और हथौड़े की लगातार आवाज आ रही थी।
मैदान को तैयार करने की समयसीमा 15 मार्च थी
दिसंबर 2025 में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि वह बीते कुछ महीनों से रात में नींद पूरी वहीं कर पाए हैं। मैदान को तैयार करने की समयसीमा 15 मार्च थी, लेकिन काम आगे बढ़ गया है। इस हलचल के बीच 4 जून की दुखद यादें भी हैं। पवेलियन में खिलाड़ियों के एंट्री के ठीक बगल में पिछले साल की भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में एक स्मारक पट्टिका बनाया गया है। मारे गए लोगों के लिए एक प्रार्थना सभा रखी गई थी। आरसीबी और केएससीए ने 11 सीटें हमेशा के लिए खाली छोड़ने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें।
