Indian Premier League (IPL) 2023, Season 16: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) की शुरुआत 31 मार्च (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस (जीटी) के घरेलू मैदान से होने वाली है। साल 2023 के उद्घाटन मैच में गुजरात टाइटंस का सामना एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। ऐसे में आप सभी इस सीजन 12 स्थानों पर 74 मैच देखने के लिए लगभग दो महीने लंबी यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 17 फरवरी 2023 को IPL 2023 शेड्यूल की घोषणा की। टूर्नामेंट का 16वां सीजन गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ब्लॉकबस्टर भिड़ंत के साथ शुरू होगा। इसके बाद पहला डबल-हेडर डे होगा, जहां पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की लड़ाई क्रमश: मोहाली और लखनऊ में देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2023 का समय
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में 18 डबल हेडर होंगे। डबल हेडर में दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे और शाम का खेल 07:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
इन मैदानों पर होंगे आईपीएल 2023 के मुकाबले
कोरोना महामारी के कारण पिछले संस्करण में मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में आईपीएल के मैच खेले गए थे। इस बार यानी आईपीएल 2023 होम और अवे प्रारूप में होगा, जहां सभी टीमें लीग चरण में क्रमशः 7 मैच घरेलू और 7 मैच अवे (विपक्षी टीम के मैदान) पर खेलेंगी। 52 दिनों के दौरान लीग चरण में 12 स्थानों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल 2023 के फॉर्मेट में नहीं हुआ है कोई बदलाव
टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं है। दस टीमों को 5-5 के दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने समूह की अन्य 4 टीमों का सामना दो बार करेगी, जबकि दूसरे समूह की 4 टीमों से एक-एक बार और शेष टीम से दो बार खेलेगी। जहां तक अंक प्रणाली का संबंध है, मैच जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे, जबकि हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलेगा। ड्रॉ या कोई परिणाम नहीं होने की स्थिति में, दोनों टीमों को एक-एक अंक प्रदान किया जाएगा।
प्लेऑफ में खेले जाएंगे 4 मुकाबले
प्लेऑफ में चार मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में शीर्ष 4 पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्लेऑफ में कुल 4 मैच (क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर 2 और फाइनल) होंगे। ग्रुप स्टेज में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालिफायर 1 होगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा। क्वालिफायर 1 हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेता के बीच क्वालिफायर 2 खेला जाएगा। क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 की विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा।
आईपीएल 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
आईपीएल 2023 को स्टार इंडिया नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा जो भारतीय उपमहाद्वीप में आठ भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में कवरेज करेगा। डिज्नी+हॉटस्टार ने 23,575 करोड़ रुपए (57.5 करोड़ रुपए/मैच) का भुगतान करके भारतीय उप-महाद्वीप के टीवी राइट्स को बरकरार रखा, जबकि वायकॉम18 ने 23,578 करोड़ रुपए की बोली लगाकर डिजिटल अधिकार हासिल किए। रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि वह आईपीएल 2023 के पूरे सीजन को 4K रेजोल्यूशन (अल्ट्राएचडी) में मुफ्त में स्ट्रीम करेगा।
आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों ने सीजन के लिए अपनी पूरी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें से चोटों के कारण कुछ को बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा।
यहां देखें आईपीएल 2023 की टीमों के फुल स्क्वाड:
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), मोईन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दूबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना, ड्वेन प्रिटोरियस, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महेश थीक्षणा, मुकेश चौधरी (फिटनेस पर निर्भर)। बाहर: काइल जैमीसन।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), खलील अहमद, अमन खान, यश ढुल, प्रवीण दुबे, सरफराज खान, कुलदीप यादव, ललित यादव, मिचेल मार्श, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, विक्की ओस्तवाल , मनीष पांडे, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, फिल साल्ट, इशांत शर्मा, पृथ्वी शॉ। बाहर: ऋषभ पंत।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), केएस भरत, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे, नूर अहमद, उर्विल पटेल, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, आर साई किशोर, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, विजय शंकर, मोहित शर्मा, शिवम मावी, शुभमन गिल, ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, यश दयाल।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा (कप्तान), वैभव अरोड़ा, लॉकी फर्ग्यूसन, हर्षित राणा, वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह, सुनील नारायण, रहमानुल्लाह गुरबाज, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, रिंकू सिंह, टिम साउदी, सुयश शर्मा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, डेविड विसे, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर (फिटनेस पर निर्भर)।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), आवेश खान, आयुष बदोनी, क्विंटन डिकॉक, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, काइल मेयर्स, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, डेनियल सैम्स, करण शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मार्कस स्टोइनिस, स्वप्निल सिंह, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, मार्क वुड, मयंक यादव, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, मोहसिन खान (फिटनेस पर निर्भर)।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैम ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह , ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, एन तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव। बाहर: जसप्रीत बुमराह।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राज बावा, राहुल चाहर, सैम करन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित रेटे, प्रभसिमरन सिंह, कगिसो रबाडा , एम शाहरुख खान, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे। बाहर: जॉनी बेयरस्टो।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेड मैककॉय, देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आकाश वशिष्ठ, एडम जम्पा। बाहर: प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, मोहम्मद सिराज, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, दिनेश कार्तिक, सिद्धार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, सोनू यादव, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज अहमद, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, डेविड विली, रजत पाटीदार (फिटनेस पर निर्भर)। बाहर: विल जैक्स।
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारूकी, अकील होसेन, मार्को यॉनसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, समर्थ व्यास , टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, संवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, आदिल राशिद, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, उपेंद्र यादव, वाशिंगटन सुंदर।
ये है आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल
मैच नंबर | तारीख | टीमें | मैच शुरू होने का समय (भारतीय समयानुसार) |
पहला मैच | 31 मार्च 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे |
दूसरा मैच | 01 अप्रैल 2023 | पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | दोपहर 3:30 बजे |
तीसरा मैच | 01 अप्रैल 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे |
चौथा मैच | 02 अप्रैल 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स | दोपहर 3:30 बजे |
पांचवां मैच | 02 अप्रैल 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे |
छठा मैच | 03 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे |
सातवां मैच | 04 अप्रैल 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे |
आठवां मैच | 05 अप्रैल 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे |
नौवां मैच | 06 अप्रैल 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे |
10वां मैच | 07 अप्रैल 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
11वां मैच | 08 अप्रैल 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दोपहर 3:30 बजे |
12वां मैच | 08 अप्रैल 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे |
13वां मैच | 09 अप्रैल 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | दोपहर 3:30 बजे |
14वां मैच | 09 अप्रैल 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे |
15वां मैच | 10 अप्रैल 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे |
16वां मैच | 11 अप्रैल 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे |
17वां मैच | 12 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे |
18वां मैच | 13 अप्रैल 2023 | पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे |
19वां मैच | 14 अप्रैल 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
20वां मैच | 15 अप्रैल 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दोपहर 3:30 बजे |
21वां मैच | 15 अप्रैल 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे |
22वां मैच | 16 अप्रैल 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | दोपहर 3:30 बजे |
23वां मैच | 16 अप्रैल 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे |
24वां मैच | 17 अप्रैल 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे |
25वां मैच | 18 अप्रैल 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे |
26वां मैच | 19 अप्रैल 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे |
27वां मैच | 20 अप्रैल 2023 | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | दोपहर 3:30 बजे |
28वां मैच | 20 अप्रैल 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे |
29वां मैच | 21 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
30वां मैच | 22 अप्रैल 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस | दोपहर 3:30 बजे |
31वां मैच | 22 अप्रैल 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे |
32वां मैच | 23 अप्रैल 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स | दोपहर 3:30 बजे |
33वां मैच | 23 अप्रैल 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे |
34वां मैच | 24 अप्रैल 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे |
35वां मैच | 25 अप्रैल 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे |
36वां मैच | 26 अप्रैल 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे |
37वां मैच | 27 अप्रैल 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | शाम 7:30 बजे |
38वां मैच | 28 अप्रैल 2023 | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे |
39वां मैच | 29 अप्रैल 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस | दोपहर 3:30 बजे |
40वां मैच | 29 अप्रैल 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
41वां मैच | 30 अप्रैल 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स | दोपहर 3:30 बजे |
42वां मैच | 30 अप्रैल 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे |
43वां मैच | 01 मई 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे |
44वां मैच | 02 मई 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे |
45वां मैच | 03 मई 2023 | पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे |
46वां मैच | 04 मई 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | दोपहर 3:30 बजे |
47वां मैच | 04 मई 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे |
48वां मैच | 05 मई 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे |
49वां मैच | 06 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | दोपहर 3:30 बजे |
50वां मैच | 06 मई 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे |
51वां मैच | 07 मई 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | दोपहर 3:30 बजे |
52वां मैच | 07 मई 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
53वां मैच | 08 मई 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे |
54वां मैच | 09 मई 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे |
55वां मैच | 10 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे |
56वां मैच | 11 मई 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे |
57वां मैच | 12 मई 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे |
58वां मैच | 13 मई 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | दोपहर 3:30 बजे |
59वां मैच | 13 मई 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स | शाम 7:30 बजे |
60वां मैच | 14 मई 2023 | राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | दोपहर 3:30 बजे |
61वां मैच | 14 मई 2023 | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | शाम 7:30 बजे |
62वां मैच | 15 मई 2023 | गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे |
63वां मैच | 16 मई 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे |
64वां मैच | 17 मई 2023 | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे |
65वां मैच | 18 मई 2023 | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे |
66वां मैच | 19 मई 2023 | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | शाम 7:30 बजे |
67वां मैच | 20 मई 2023 | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | दोपहर 3:30 बजे |
68वां मैच | 20 मई 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | शाम 7:30 बजे |
69वां मैच | 21 मई 2023 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | दोपहर 3:30 बजे |
70वां मैच | 21 मई 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे |