IPL 2023, RCB vs MI Playing 11, Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में रविवार को दूसरा डबल हेडर होगा। दिन का दूसरा मैच फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है। मुंबई को इस सीजन बगैर जसप्रीत बुमराह के खेलना पड़ेगा। वहीं बैंगलोर को कुछ मैचों में जोश हेजलवुड की सेवाएं नहीं मिलेंगी। ग्लेन मैक्सवेल भी पहला मैच नहीं खेलेंगे। मुंबई ने संदीप वॉरियर को बुमराह के विकल्प के तौर पर शामिल किया है।
क्या अर्जुन तेंदुलकर करेंगे डेब्यू?
मुंबई की प्लेइंग 11 की बात करें तो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस मैच डेब्यू करने की संभावना कम है। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और कोच मार्क बाउचर ने संकेत दिए हैं कि इस उन्हें खेलने को मौका मिल सकता है। इशान किशन और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करते दिखेंगे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा होंगे। इसके अलावा कैमरन ग्रीन और टिम डेविड बतौर ऑलराउंडर टीम में होंगे। ऋतिक शौकिन के साथ -साथ रमनदीप सिंह को मौका मिल सकता है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरनड्रॉफ और कुमार कार्तिकेय को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ऋतिक शौकिन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ और कुमार कार्तिकेय।
आरसीबी को रजत पाटीदार की कमी खलेगी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11 की बात टॉप ऑर्डर में टीम को रजत पाटीदार की कमी खलेगी। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ओपनिंग करते दिख सकते हैं। इसके अलावा महिपाल लमरोर और दिनेश कार्तिक मिडिल ऑर्डर में होंगे। माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, डेविस विसे, हर्षल पटेल, आकाशदीप, रीस टॉप्ले और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है।
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List |
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लमरोर, माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, डेविस विसे, हर्षल पटेल, आकाशदीप, रीस टॉप्ले और मोहम्मद सिराज