scorecardresearch

PBKS vs KKR: पंजाब ने डकवर्थ लुईस से कोलकाता को हराया, मोहाली में बारिश के बाद नहीं शुरू हुआ मैच

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders : पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा सैम करन, नाथ एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला।

pbks vs kkr 2023 | IPL 2023 | Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस से हराया। (फोटो – Express Photos by Kamleshwar Sing)

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के मेंदूसरे मैच पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को डकवर्थ लुईस नियम से 7 रन से हरा दिया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षे की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। राजपक्षे ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। शिखर धवन ने 29 गेंद पर 40 रन बनाए।

जवाब में बारिश के कारण मैच रुकने तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिए थे। जीत के लिए 24 गेंद पर 46 रन चाहिए। शार्दुल ठाकुर 8 रन बनाकर क्रीज। सुनील नरेन 7 रन बनाकर क्रीज पर थे। बारिश के कारण मैच फिर शुरू नहीं हुआ और कोलकाता को डकवर्थ लुईस नियम से 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा सैम करन, नाथ एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला।

पढ़ें PBKS vs KKR मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

Indian Premier League, 2023Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium, Mohali   05 June 2023

Punjab Kings 191/5 (20.0)

vs

Kolkata Knight Riders   146/7 (16.0)

Match Ended ( Day – Match 2 ) Punjab Kings beat Kolkata Knight Riders by 7 runs (D/L method)

Live Updates

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: अर्शदीप सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट झटके।

20:00 (IST) 1 Apr 2023
KKR vs PBKS : कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम से पंजाब किंग्स ने 7 रन से हरा दिया

मोहाली में बारिश के बाद मैच फिर से शुरू नहीं हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम से पंजाब किंग्स ने 7 रन से हरा दिया।

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा सैम करन, नाथ एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला।

19:29 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: मोहाली में बारिश जारी

मिल रही जानकारी के अनुसार अगर मोहाली में 7.54 तक कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच शुरू हो जाता है तो ओवर में कटौती नहीं होगी। इसके बाद हर 4 मिनट की देरी के बाद एक ओवर की कटौती होगी। फिलहाल बारिश जारी है और मैदान पर कवर्स है।

19:20 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: मोहाली में बारिश से मैच रुक

मोहाली में बारिश से मैच रुक गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 46 रन चाहिए। शार्दुल ठाकुर 8 रन बनाकर क्रीज। सुनील नरेन 7 रन बनाकर क्रीज पर। डकवर्थ लुईस नियम से पंजाब 7 रन से आगे।

19:15 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: अर्शदीप सिंह ने वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा

अर्शदीप सिंह ने वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 15.3 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन। जीत के लिए 27 गेंद पर 54 रन चाहिए। शार्दुल ठाकुर 7 रन बनाकर क्रीज पर।

19:11 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: सैम करन को मिला आंद्रे रसेल का विकेट

सैम करन की दो गेंद पर छक्का और चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 19 गेंद पर 35 रन बनाए। वेंकेटेश अय्यर 26 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 56 रन चाहिए। शार्दुल ठाकुर ने छक्के से खाता खोला।

18:56 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 42 गेंद पर 92 रन चाहिए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 92 रन चाहिए। वेंकटेश अय्यर 22 गेंद पर 24 और आंद्रे रसेल 10 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर।

18:45 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: राहुल चाहर ने रिंकू सिंह को 4 रन पर पवेलियन भेजा

राहुल चाहर ने रिंकू सिंह को 4 रन पर पवेलियन भेजा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम परेशानी में। टीम का स्कोर 10.1 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन। जीत के लिए 59 गेंद पर 112 रन चाहिए। वेंकटेश अय्यर 15 गेंद पर 21 रन बनाकर क्रीज पर। आंद्रे रसेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

18:42 (IST) 1 Apr 2023
IPL 2023 Live: सिकंदर रजा ने नितीश राणा को पवेलियन भेजा

सिकंदर रजा ने नितीश राणा को पवेलियन भेजकर 46 रन की साझेदारी तोड़ी। वेंकटेश अय्यर 14 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर रिंकू सिंह क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 9.4 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन। जीत के लिए 62 गेंद पर 115 रन की दरकार।

18:39 (IST) 1 Apr 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 66 गेंद पर 117 रन चाहिए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंद पर 117 रन चाहिए। नितीश राणा 15 गेंद पर 24 और वेंकटेस अय्यर 14 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हुई।

18:25 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में 3 विकेट खोए और 46 रन बनाए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में 3 विकेट खोए और 46 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 146 रन चाहिए। नितीश राणा 7 रन बनाकर क्रीज पर। वेंकटेश अय्यर 10 रन बनाकर क्रीज पर। सिकंदर रजा के ओवर में 11 रन बने।

18:18 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: नाथन एलिस ने रहमानुल्लाह गुरबाज को भेजा पवेलियन

नाथन एलिस ने रहमानुल्लाह गुरबाज को 22 रन बनाकर पवेलियन भेजा। वेंकटेश अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4.2 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन बनाए। नितीश राणा नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

18:04 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय को 4 रन पर पवेलियन भेजा। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 17 रन। जीत के लिए 175 रन की दरकार। हमानुल्लाह गुरबाज 3 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर। इसी ओवर की पहली गेंद पर मनदीप सिंह आउट हुए थे। वेंकदेश अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं। वह कोलकाता के इम्पैक्ट प्लेयर हैं। वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हुए

18:00 (IST) 1 Apr 2023
KKR vs PBKS Live: अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका दिया

अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका दिया। मनदीप सिंह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में सैम करन को कैच दे बैठे। उन्होंने 4 गेंद पर 2 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर अनुकूल रॉय क्रीज पर। रहमानुल्लाह गुरबाज 3 गेंद पर 11 रन बनाकर क्रीज पर।

17:54 (IST) 1 Apr 2023
IPL 2023 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मनदीप सिंह और रहमानुल्लाह गुरबाज क्रीज पर। सैम करन ने पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। फ्लड लाइट न चलने की वजह से लगभग 20 मिनट मैच देरी से दूसरी पारी शुरू हुई।

17:48 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी अभी तक शुरू नहीं हुई

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी अभी तक शुरू नहीं हुई है। मोहाली में फ्लड लाइट्स न चलने के कारण ऐसा हुआ है। बता दें कि पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 191 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स को 192 का टारगेट दिया।

17:32 (IST) 1 Apr 2023
IPL 2023 Live: ऋषि धवन होंगे पंजाब के इम्पैक्ट प्लेयर

ऋषि धवन पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर होंगे। भानुका राजपक्षे की जगह उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। सैम करन पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर मनदीप सिंह और रहमानुल्लाह गुरबाज क्रीज पर।

17:19 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 192 रन का टारगेट दिया

पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षे की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स को 192 रन का टारगेट दिया। राजपक्षे ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। शिखर धवन ने 29 गेंद पर 40 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 12 गेंद पर 23 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 11 गेंद पर 21 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 13 गेंद पर 16 रन बनाए। सैम करन ने 17 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। शाहरुख खान ने 7 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए।

17:04 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: सिकंदर रजा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पवेलियन लौटे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन वापसी की है। पिछले कुछ ओवर पंजाब किंग्स की टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई है। सिकंदर रजा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पवेलियन लौटे। उन्होंने 13 गेंद पर 16 रन बनाए। सुनील नरेन को विकेट मिला। सैम करन 14 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर शाहरुख खान क्रीज पर।पंजाब किंग्स ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं।

16:46 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: शिखर धवन 29 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट

पंजाब किंग्स को वरुण चक्रवर्ती ने चौथा झटका दिया। कप्तान शिखर धवन 29 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट। पंजाब किंग्स का स्कोर 14.3 ओवर में 4 विकेट 143 रन। सिकंदर रजा 4 गेंद पर 6 रन बनाकर क्रीज पर। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन क्रीज पर।

16:41 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: जितेश शर्मा आउट

पंजाब किंग्स को टिम साउदी ने तीसरा झटका दिया है। जितेश शर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर उमेश यादव को कौच थमा बैठे। उन्होंने 11 गेंद पर 2 छक्का और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाए। नए बल्लेबाज के तौर पर सिकंदर रजा आए हैं।

16:38 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स बड़े स्कोर की ओर

पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। जितेश शर्मा 8 गेंद पर 1 चोके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर क्रीज पर। शिखर धवन 27 गेंद पर 6 चौके की मदद से 38 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स टीम ऐसा लगा रहा है कि 200 से ज्यादा का स्कोर करेगी।

16:27 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: भानुका राजपक्षे अर्धशतक जड़कर आउट

भानुका राजपक्षे ने 31 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा और अगली गेंद पर आउट हो गए। उमेश यादव को विकेट मिला। पंजाब किंग्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 23 गेंद पर 6 चौके की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:19 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live Score: पंजाब किंग्स की टीम का 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा का रन रेट

पंजाब किंग्स की टीम का 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा का रन रेट है। टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 17 गेंद पर 4 चौके की मदद से 22 रन बना लिए हैं। भानुका राजपक्षे 26 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर के ओवर में 12 रन बने। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

16:06 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स की बेहतरीन बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। भानुका राजपक्षे 18 गेंद पर 31 रन बनाकर क्रीज पर। वहीं शिखर धवन 12 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज। शार्दुल ठाकुर के ओवर में 13 रन बने।

15:56 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बनाए

पंजाब किंग्स की टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। सुनील नरेन के ओवर में 14 रन बने। भानुका राजपक्षे 17 और शिखर धवन 10 रन बनाकर क्रीज पर।

15:41 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: प्रभसिमरन सिंह लौटे पवेलियन

प्रभसिनरन सिंह काफी अक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 12 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। टिम साउदी को आखिरी गेंद पर विकेट मिला। लेग साइड से बाहर गेंद थी। प्रभसिमरन के बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों में गई। पंजाब का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन। प्रभसिमरन ने साउदी के ओवर में दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए।

15:35 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Live: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिनरन सिंह और शिखर धवन क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स का स्कोर पहले ओवर के बाद 9 रन बगैर विकेट के। प्रभसिमरन ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। वह 9 रन बनाकर क्रीज पर।

15:13 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR Playing 11: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

15:12 (IST) 1 Apr 2023
PBKS vs KKR: केकेआर की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

15:10 (IST) 1 Apr 2023
KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुनी गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा, “पिछले दो दिन बारिश हुई है इसलिए पिच में कुछ नमी होगी। मैं कप्तानी को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि बहुत कम लोगों को यह मौका मिलता है। ज्यादा दबाव नहीं है। इंपैक्ट प्लेयर्स रूल अपने शुरुआती चरण में है। हमें यह देखना होगा कि हम जो निर्णय लेते हैं वह सही साबित हो।”

Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: चोट और कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से परेशान पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें जब शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अपने शुरुआती मुकाबले के लिए शनिवार को यहां मैदान पर उतरेंगी तो उनका लक्ष्य सत्र को जीत के साथ शुरू करने का होगा। आईपीएल में इन दोनों टीमों के पास हमेशा दमदार खिलाड़ी रहे है लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है जबकि केकेआर की टीम गौतम गंभीर की अगुवाई में दो बार चौम्पियन रही है। पिछले सत्र में 10 टीम के मुकाबले में पंजाब छठे और केकेआर सातवें पायदान पर था। इस सत्र में दोनों टीमों का नेतृत्व नये कप्तान करेंगे। अनुभवी शिखर धवन पंजाब की कमान संभालेंगे, वहीं केकेआर ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह घरेलू स्टार नीतीश राणा पर भरोसा जताया है।