scorecardresearch

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी डाइव लगाने के बाद दर्द से कराहते नजर आए, CSK के कप्तान की फिटनेस पर स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया अपडेट

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से 15 साल पहले जितना चुस्त और फुर्तीला होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। माही इस साल जुलाई में 42 साल से हो जाएंगे।

Stephen Fleming| MS Dhoni| IPL 2023
महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग। (फोटो – IPL)

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेलने पर संशय जताई गई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने अफवाहों को खारिज कर दिया और कप्तान ने शुक्रवार शाम को खचाखच भरे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मैच खेला खेला, लेकिन मैच के दौरान धोनी दर्द से कराहते दिखे। उन्होंने डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल घुटने की दर्द से परेशान दिखे। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद में धोनी की फिटनेस और चोट पर बड़ा अपडेट दिया।

स्टीफन फ्लेमिंग ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” वह हमेशा से खेलने वाले थे। यकीन नहीं होता कि वह न खेलने वाली बात कहां से आई। वह पूरे महीने घुटने की दर्द से परेशान, लेकिन आज वह क्रैंप से परेशान थे। वह घुटने की वजह से परेशान नहीं थे। वह 15 साल पहले जितने चुस्त और फुर्तीले नहीं हो सकते, लेकिन वह अभी भी टीम का एक बेहतरीन लीडर हैं और बल्ले से अभी भी वह भूमिका निभा रहे हैं। वह अपनी सीमा जानते हैं और वह मैदान पर एक मूल्यवान खिलाड़ी हैं। वह एक लिजेंड हैं, है कि नहीं?”

गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

महेंद्र सिंह धोनी इस साल जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे। उन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल में अभी भी खेलते है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 14 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एक कैच भी पकड़ा।

5 से 20 रन और बनते तो अच्छा होता

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट से हार के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम ने 15 से 20 रन कम बनाए। उन्होंने कहा, “15 से 20 रन और बनते तो अच्छा होता। हम सभी जानते थे कि थोड़ी ओस होगी। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होना था इसलिए गेंद शुरुआत में थोड़ी रुककर आती है। साथ ही हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे।”

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 12:11 IST
अपडेट