साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब महेंद्र सिंह धोनी भी इस लीग का हिस्सा थे और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपी गई थी। आइपीएस को शुरू हुए 15 साल हो चुके हैं, लेकिन इस बीच धोनी के साथ के ना सिर्फ कप्तान बल्कि खिलाड़ी भी अब शायद ही इस लीग का हिस्सा हैं, लेकिन माही अब भी खेल रहे हैं। हालांकि 2008 बैच के वो इकलौते कप्तान हैं जो इस लीग में खेल रहे हैं और उनका जलवा अब भी कायम है।
धोनी के नाम दर्ज है कई उपलब्धियां
एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को चार बार चैंपियन बनाया है और ये टीम इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है। साल 2008 में पहली बार वो इस टीम के कप्तान बने थे और इस सीजन में भी वो इस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी पहले भारतीय कप्तान बने थे जिन्होंने आईपीएल खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने पहले ऐसे कप्तान बनने का गौरव भी हासिल किया था जिन्होंने लगातार दो बार ये खिताब जीता था। वो एक बार फिर से साल 2023 में भी सीएसके टीम के कप्तान हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। सीएसके को इस सीजन में अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है जो शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
आईपीएल में बतौर कप्तान धोनी के नाम हैं सबसे ज्यादा छक्के
इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज है। माही ने इस लीग में बतौर कप्तान अब तक सबसे ज्यादा 208 छक्के लगाए हैं और उनके आस-पास भी कोई नहीं है। हालांकि बतौर कप्तान इस मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जो 167 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा 143 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर 99 छक्के लगाकर चौथे स्थान पर हैं तो वहीं 83 छक्कों के साथ केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं जो अब आईपीएल नहीं खेलते और उन्होंने बतौर कप्तान 79 छक्के लगाए थे।
IPL में कप्तानों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
208 छक्के – एमएस धोनी
167 छक्के – विराट कोहली
143 छक्के – रोहित शर्मा
99 छक्के – डेविड वॉर्नर
83 छक्के – केएल राहुल
79 छक्के – एडम गिलक्रिस्ट