IPL 2023 List of Injured Players: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होनी है। टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, चोटिल खिलाड़ियों की सूची लंबी होती जा रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स में से एक आईपीएल की टीमें हमेशा ही चोटों से जूझती रही हैं। यह साल भी इससे अलग नहीं है।
सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को हुआ है। मुंबई इंडियंस के दो प्रमुख खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के तीन खिलाड़ी घायल हैं। यह सूची यहीं खत्म नहीं होती। प्रीति जिंटा के सह मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स जॉनी बेयरस्टो के प्रतिस्थापन की मांग कर रही है।
चोटिल खिलाड़ियों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के दो और राजस्थान रॉयल्स तथा कोलकाता नाइट राइडर्स का एक-एक खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विल जैक्स का भी नाम जुड़ गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विल जैक्स को 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था
इंग्लैंड के विल जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दिसंबर 2022 में हुई नीलामी में 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। विल जैक्स की भूमिका मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल के कवर के तौर पर रहने वाली थी। विल जैक्स बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे।
माइकल ब्रेसवेल हो सकते हैं विल जैक्स का रिप्लेसमेंट
इस सप्ताह के शुरू में हुए स्कैन की रिपोर्ट देखने और विशेषज्ञ से राय लेने के बाद विल जैक्स को आईपीएल से बाहर होने को मजबूर होना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विल जैक्स की जगह भरने के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के साथ बीतचीत कर रही है।
पीठ की चोट से उबर रहे जसप्रीत बुमराह पहले ही आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। बुमराह की मार्च की शुरुआत में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई है। उनकी इस साल के अंत में भारत में होने वाले विश्व कप में वापसी की उम्मीद है।
आईपीएल 2023: चोटिल खिलाड़ियों की सूची
- जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
- झाए रिचर्डसन (मुंबई इंडियंस): आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
- ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स): आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
- सरफराज खान (दिल्ली कैपिटल्स): आईपीएल 2023 में खेलना संदिग्ध।
- एनरिक नॉर्खिया (दिल्ली कैपिटल्स): आईपीएल 2023 में खेलना संदिग्ध।
- बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपर किंग्स): आईपीएल 2023 में खेलना संदिग्ध।
- काइल जैमीसन (चेन्नई सुपर किंग्स): आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
- जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स): आईपीएल 2023 में खेलना संदिग्ध।
- प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स): आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
- श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स): आईपीएल 2023 में खेलना संदिग्ध।
- विल जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।