IPL 2023 Auction Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले की खिलाड़ियों की मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) के कुल 991 क्रिकेटरों ने नाम दिया है। इनमें से 714 भारतीय (Indian Players) और 14 अन्य देशों के 277 खिलाड़ी (Foreign Players) हैं। 2 करोड़ बेस प्राइस वाली सूची में 21 खिलाड़ियों ने नाम दिया है, लेकिन इनमें एक भी भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) नहीं है, जबकि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) जैसे खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए नाम दिए हैं। 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में नीलामी होनी है।
नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी भी शामिल (Namibia and Scotland players in IPL Auction)
विदेशी खिलाड़ियों की सूची (Foreign Players List) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के 52 खिलाड़ी है। इस सूची में वेस्टइंडीज (West Indies) (33), इंग्लैंड (England) (31), न्यूजीलैंड (New Zealand) (27), श्रीलंका (Sri Lanka) (23), अफगानिस्तान (Afghanistan) (14) आयरलैंड (Ireland) (आठ), नीदरलैंड (Netherland) (सात), बांग्लादेश (Bangladesh) (छह), यूएई (UAE) (छह), जिम्बाब्वे (Zimbabwe) (छह)), नामीबिया (Namibia) (पांच) और स्कॉटलैंड (Scotland) (दो) के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी (Bidding will be held for a total of 87 players)
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से जारी विज्ञप्ति (Press Release) में सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा, ‘‘अगर हर फ्रेंचाइजी (Franchises) अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी (IPL Mini Auction) में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 30 विदेशी खिलाड़ी (Foreign Players) हो सकते है।’’ खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड (Capped) यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा 786 अनकैप्ड (Uncapped) और एसोसिएट देशों ( ICC Associate Nation) के 20 खिलाड़ी हैं। इस सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी (Uncapped Indian Players) है, जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल (IPL) का हिस्सा रह चुके है।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी (2 Crore Base Prize Players)
2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों (2 Crore Base Prize) में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes),ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green), न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ( Kane Williamson) और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) हैं। नाथन कूल्टर-नाइल, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन,क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर।
अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा ने दिया नाम (Ajinkya Rahane and Ishant Sharma gave their names)
19 कैप्ड भारतीय खिलाडियों की सूची में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम इंडिया (Team India) से बाहर हैं। अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane) का बेस प्राइस इस बार 50 लाख है। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का 1 करोड़ है। जयदेव उनादकट ( Jaydev Unadkat) का बेस प्राइस 50 लाख है।
आईपीएल 2023 में कुछ बड़े नाम नहीं दिखेंगे (IPL 2023 will miss some big names)
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ बड़े नाम नहीं दिखेंगे। मुंबई इंडियंस (MI) से रिलीज किए जाने के बाद कीरोन पोलार्ड (kieron Pollard) ने आईपीएल से रिटारमेंट ले लिय था। वहीं चेन्नई सपंरकिंग्स (CSK) से रिलीज किए जाने के बाद ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) का नाम 991 खिलाड़ियों की सूची में नहीं दिखा है। माना जा रहा है कि उनका भी आईपीएल करियर खत्म हो गया है।